लिफ्ट के नाम पर युवती से कार में सामूहिक दरिंदगी, फिर चलती गाड़ी से फेंककर भागे आरोपी
Newschuski Digital Desk: हरियाणा के फरीदाबाद में एक युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म की बर्बर घटना सामने आई है, जो रोंगटे खड़े कर देने वाली है। आरोप है कि दो युवकों ने देर रात लिफ्ट देने का बहाना कर युवती को अपनी इको वैन में बैठाया और अगले दो घंटे तक उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। इसके बाद, रात करीब 3 बजे उसे चलती कार से फेंककर भाग गए।
घर में झगड़े के बाद सहेली के घर जा रही थी युवती
पुलिस को मिली शिकायत के मुताबिक, पीड़िता ने घर में मां से हुई कहासुनी के बाद रात लगभग 8:30 बजे अपनी बहन को फोन कर बताया था कि वह एक सहेली के घर जा रही है और तीन घंटे में लौट आएगी। देर रात करीब 12 बजे जब वह सवारी का इंतजार कर रही थी, तभी वहां एक इको वैन रुकी, जिसमें दो युवक पहले से मौजूद थे।
वैन में बैठने के बाद आरोपी युवकों ने युवती को फरीदाबाद-गुरुग्राम रोड की ओर ले जाना शुरू कर दिया। आरोप है कि फरीदाबाद के हनुमान मंदिर से आगे जाकर, एक आरोपी कार चलाता रहा, जबकि दूसरे ने युवती के साथ बलात्कार किया। दो घंटे तक उन्होंने उसे वैन में ही कैद रखा और रोड पर चक्कर काटते रहे।
हरियाणा के फरीदाबाद में निर्भया जैसी घटना..!
चलती कार में गैं*गरेप कर युवती को सड़क पर फेंका….!लिफ्ट देने के बहाने दो द*रिंदो ने युवती को कार में बिठाया..फिर चलती गाड़ी में सामूहिक
दु*ष्कर्म किया..विरोध करने पर पीटा..!सुबह 4 चार बजे पीड़िता को सड़क पर फेंककर फरार हो गए… pic.twitter.com/ENpbwEofG4
— Rahul Saini (@JtrahulSaini) December 31, 2025
सिर और चेहरे पर गहरी चोट
अंत में, रात करीब 3 बजे एसजीएम नगर के पास आरोपियों ने युवती को चलती हुई कार से सड़क पर धकेल दिया। इस हमले में उसके सिर और चेहरे पर गंभीर चोटें आईं। पीड़िता ने मदद के लिए अपनी बहन को फोन किया, जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया। शुरुआती इलाज में डॉक्टरों को उसके चेहरे पर टांके लगाने पड़े। उसकी हालत देखते हुए उसे पहले दिल्ली एम्स रेफर किया गया, लेकिन फिलहाल उसका इलाज फरीदाबाद के एक निजी अस्पताल में चल रहा है।
इसे भी पढ़ें: इमरान खान की बहन अलीमा खान को पाकिस्तान पुलिस ने आधी रात को किया गिरफ्तार
पीड़िता के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामले की एफआईआर दर्ज कर ली है और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। जांच अधिकारी घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज का विश्लेषण कर रहे हैं। यह घटना एक बार फिर महिला सुरक्षा के सवालों को गंभीरता से उठाती है और दिल दहला देने वाली है।
इसे भी पढ़ें: अभिनेत्री नुसरत भरूचा के मंदिर जाने पर भड़के मौलाना
