कानपुर में शराबी ने पत्नी और ढाई साल के बेटे का गला काटकर की हत्या
Kanpur News: एक घिनौने और दिल दहला देने वाले पारिवारिक त्रासदी ने घाटमपुर क्षेत्र को हिलाकर रख दिया है। यहां एक शराबी पति ने अपनी पत्नी और ढाई साल के मासूम बेटे का धारदार हथियार से गला काटकर क्रूर हत्या कर दी। आरोपी घटना के बाद भी काफी देर तक दोनों के शव के पास बैठकर रोता रहा।
जानकारी के मुताबिक, शराब के नशे में आरोपी ने पत्नी और छोटे बच्चे पर घर में ही हमला बोल दिया। घटना के बाद आरोपी वहीं दोनों के शव के पास बैठ गया और रोने लगा। जब पड़ोसियों ने उसके रोने की आवाज सुनी और मौके पर पहुंचे, तो आरोपी उन्हें देखकर वहां से फरार हो गया।
इसे भी पढ़ें: हर हर महादेव बोलकर दर्शकों का दिल जीतीं सदाफ, Splitsvilla 16 में मचाया धमाल
मामले की गंभीरता को देखते हुए मौके पर ज्वाइंट कमिश्नर सहित वरिष्ठ पुलिस अधिकारी पहुंचे। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से सबूत जुटाए। मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस आरोपी की पहचान और तलाश में जुटी हुई है और उसके परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है।
इसे भी पढ़ें: युवा आदर्श : स्वामी विवेकानंद
