खुजली से हैं परेशान तो हो सकती इन विटामिन्स की कमी, जानें राहत पाने के असरदार तरीके

vitamin deficiency and itching remedies

Newschuski Digital Desk: खुजली सिर्फ त्वचा की ऊपरी समस्या नहीं है। डॉक्टरों की मानें तो शरीर में पोषक तत्वों और कुछ खास विटामिन्स की कमी होने पर त्वचा अपनी नमी खोने लगती है, जिससे जलन और खुजली शुरू हो जाती है। अगर आपकी खुजली दवाओं के बाद भी ठीक नहीं हो रही, तो इसके पीछे इन विटामिन्स की कमी हो सकती है:

विटामिन A: इसकी कमी से त्वचा ‘एक्स्ट्रा ड्राई’ यानी बहुत ज़्यादा रूखी हो जाती है। जब स्किन में नेचुरल ऑयल खत्म होने लगता है, तो खुजली शुरू हो जाती है।

विटामिन B12: अगर आपके हाथ-पैरों में झुनझुनी के साथ खुजली होती है या रैशेज पड़ रहे हैं, तो यह B12 की कमी का संकेत हो सकता है।

विटामिन B3 (नियासिन): इसकी कमी से त्वचा पर न केवल खुजली होती है, बल्कि छोटे-छोटे घाव और लाल चट्टे भी पड़ सकते हैं।

विटामिन C और E: ये दोनों विटामिन्स त्वचा की सुरक्षा कवच (Skin Barrier) की तरह काम करते हैं। इनकी कमी से त्वचा बाहरी एलर्जी के प्रति बहुत संवेदनशील हो जाती है।

vitamin deficiency and itching remedies

खुजली से राहत पाने के 3 जादुई घरेलू उपाय

अगर खुजली ने आपका बुरा हाल कर रखा है, तो डॉक्टर के पास जाने से पहले आप इन आसान तरीकों को आज़मा सकते हैं।

कैलेमाइन लोशन (Calamine Lotion): यह त्वचा को तुरंत ठंडक पहुंचाता है। स्किन स्पेशलिस्ट भी इसे सबसे सुरक्षित और असरदार मानते हैं, क्योंकि यह खुजली वाली जगह को शांत कर देता है।

इसे भी पढ़ें: चैपल रोन के गाउन ने इंटरनेट पर मचाया बवाल, ट्रोलर्स को दिया जवाब

नेचुरल ऑयल्स का जादू: लैवेंडर, पेपरमिंट या यूकेलिप्टस (नीलगिरी) का तेल खुजली मिटाने में बहुत कारगर है। इनमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जो जलन को कम करते हैं। बस याद रखें कि इन्हें सीधे लगाने के बजाय नारियल तेल या किसी क्रीम में मिलाकर लगाएं।

आइस पैक (Ice Pack): अगर खुजली गर्मी या किसी एलर्जी की वजह से है, तो बर्फ की सिकाई किसी वरदान से कम नहीं है। एक कपड़े में बर्फ लपेटकर प्रभावित जगह पर लगाएं, इससे सूजन और खुजली दोनों में तुरंत आराम मिलेगा।

इसे भी पढ़ें: भारत और अमेरिका के मध्य हुआ ऐतिहासिक समझौता

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया NEWS CHUSKI के Facebook पेज को LikeTwitterInstagram पर Follow करना न भूलें...