रमजान के महीने में हसीन जहां ने बेटी के साथ खेली होली, ट्रोर्ल्स पड़े पीछे

hasin jahan trolled for celebrating holi

Newschuski Digital Desk: टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की पत्नी हसीन जहां, जो काफी समय से अपने पति से अलग रह रही हैं, इस वक्त सोशल मीडिया पर आलोचनाओं का शिकार हो रही हैं। दरअसल, हसीन जहां ने अपनी बेटी के साथ होली सेलिब्रेशन का एक वीडियो शेयर किया है, जिसे लेकर कुछ यूजर्स ने नाराजगी जताई है।

वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि हसीन जहां और शमी की बेटी अन्य बच्चों के साथ मिलकर होली का आनंद ले रहे हैं। बच्चे सोसाइटी की एक महिला को आंटी-आंटी कहते हुए गुलाल लगा रहे हैं। वीडियो की शुरुआत में हसीन जहां का चेहरा भी नजर आता है, जो अपनी बेटी की मस्ती को कैमरे में कैद कर रही हैं। हसीन जहां ने इस वीडियो को साझा करते हुए कोई कैप्शन तो नहीं लिखा, लेकिन बैकग्राउंड में बज रहे होली के गीतों ने माहौल को खुशनुमा बना दिया है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Haseen Jahan (@hasinjahanofficial)

रमजान के कारण भड़के यूजर्स

चूंकि अभी रमजान का पवित्र महीना चल रहा है, इसलिए कुछ कट्टरपंथियों और ट्रोलर्स ने इस वीडियो पर आपत्ति जताई है। वीडियो के कमेंट बॉक्स में लोगों की अलग-अलग राय देखने को मिल रही है। एक यूजर ने तंज कसते हुए लिखा, रमजान का महीना है, नमाज भी पढ़ लेतीं। एक अन्य ने लिखा, जुम्मा है, कुछ तो शर्म कर लो। वहीं कई फैंस ने हसीन और उनकी बेटी का समर्थन भी किया। एक यूजर ने लिखा, बहुत ही प्यारा वीडियो है, हैप्पी होली।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Haseen Jahan (@hasinjahanofficial)

शमी से चल रहा है कानूनी विवाद

हसीन जहां और मोहम्मद शमी पिछले कई सालों से अलग रह रहे हैं। दोनों के बीच कानूनी लड़ाई जारी है। कोर्ट के आदेशानुसार, मोहम्मद शमी अपनी पत्नी और बेटी के गुजारा भत्ते के तौर पर हर महीने 5 लाख रुपये देते हैं। हसीन जहां अक्सर अपनी निजी जिंदगी और मॉडलिंग की तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट करती रहती हैं, जिसके कारण वे अक्सर खबरों में बनी रहती हैं। फिलहाल, ट्रोलिंग के बावजूद हसीन जहां ने इन कमेंट्स पर कोई पलटवार या प्रतिक्रिया नहीं दी है।

इसे भी पढ़ें: भक्ति की राह पर पूनम पांडे, प्रेमानंद महाराज के सामने फूट-फूटकर रोईं एक्ट्रेस

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया NEWS CHUSKI के Facebook पेज को LikeTwitterInstagram पर Follow करना न भूलें...