इविंग क्रिश्चियन कॉलेज में वार्षिक एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आगाज, पहले दिन हर्षिता और अंकुर रहे सुपरस्टार
Prayagraj News: इविंग क्रिश्चियन कॉलेज (ECC) में तीन दिवसीय वार्षिक एथलेटिक्स प्रतियोगिता का सोमवार को धूमधाम से शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत महाविद्यालय के शारीरिक शिक्षा विभागाध्यक्ष प्रो. (डॉ.) थॉमस अब्राहम ने किया। यह प्रतियोगिता 23 से 26 फरवरी 2026 तक चलेगी, जिसमें छात्र-छात्राएं दमखम दिखा रहे हैं।
महिला वर्ग में हर्षिता का दबदबा
पहले दिन के मुकाबलों में महिला वर्ग की 400 मीटर दौड़ में हर्षिता पाण्डेय ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान हासिल किया। दूसरे स्थान पर अनमोल सिंह रहीं, जबकि तीसरा स्थान कृष्टी कुमारी ने अपने नाम किया।
800 मीटर दौड़ में भी हर्षिता पांडे ने अपना दबदबा बनाए रखा और प्रथम स्थान प्राप्त किया। दूसरे स्थान पर शालिनी केसरवानी और तीसरे स्थान पर अनमोल सिंह रहीं।
डिस्कस थ्रो में सिद्रा अफजल ने बाजी मारी। उन्होंने पहला स्थान हासिल किया। दूसरे स्थान पर अनमोल सिंह और तीसरे स्थान पर कृष्टी कुमारी रहीं।
लॉन्ग जंप में खुशी सिंह ने शानदार छलांग लगाते हुए पहला स्थान अपने नाम किया। दूसरे स्थान पर शालिनी केसरवानी और तीसरे स्थान पर रश्मि सिंह रहीं।
इसे भी पढ़ें: Lucknow News: पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर पलटी स्लीपर बस, 7 लोगों की मौत
पुरुष वर्ग में अंकुर यादव का जलवा
पुरुष वर्ग की 400 मीटर दौड़ में अंकुर यादव ने अपनी तेज रफ्तार का लोहा मनवाते हुए पहला स्थान हासिल किया। दूसरे स्थान पर शिखर गुप्ता और तीसरे स्थान पर शौर्य कुंवर रहे।
800 मीटर दौड़ में भी अंकुर यादव ने शानदार प्रदर्शन किया और पहले स्थान पर रहे। दूसरे स्थान पर शौर्य कुंवर और तीसरे स्थान पर अंकित यादव रहे।
लॉन्ग जंप में कुशाग्र शर्मा ने बाजी मारी। उन्होंने पहला स्थान हासिल किया। दूसरे स्थान पर अविनाश शुक्ला और तीसरे स्थान पर नितिन कुशवाहा रहे।
डिस्कस थ्रो में अंजनी कुमार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान अपने नाम किया। दूसरे स्थान पर वंश मिश्रा और तीसरे स्थान पर विशाल रहे।
इसे भी पढ़ें: बस्ती में दिव्यांगों के लिए खुलेगा महर्षि वशिष्ठ विद्यालय
