Happy Birthday Urvashi Rautela: जानें सबसे ज्यादा टाइटल जीतने वाली ब्यूटी क्वीन का सफर
Happy Birthday Urvashi Rautela: आज बॉलीवुड की ग्लैमर क्वीन उर्वशी रौटेला अपना जन्मदिन मना रही हैं। उर्वशी उन चुनिंदा अभिनेत्रियों में शुमार हैं जिन्होंने अपनी मेहनत, अनुशासन और बेमिसाल खूबसूरती के दम पर न केवल भारत में, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी देश का परचम लहराया है।
उर्वशी को बचपन से ही डांस, एक्टिंग और फैशन की दुनिया आकर्षित करती थी। उनकी काबिलियत का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि जब लड़कियां स्कूल की पढ़ाई में व्यस्त होती हैं, महज 15 साल की उम्र में उर्वशी ने ‘विल्स लाइफस्टाइल इंडिया फैशन वीक’ जैसे बड़े मंच पर रैंप वॉक कर सबको हैरान कर दिया था।
सबसे ज्यादा टाइटल जीतने वाली भारतीय
उर्वशी रौटेला का नाम इतिहास में सबसे ज्यादा ब्यूटी टाइटल जीतने वाली ब्यूटी क्वीन के रूप में दर्ज है। उनके सफर की मुख्य उपलब्धियां कुछ इस प्रकार हैं।
2009: मिस टीन इंडिया का खिताब जीतकर चर्चा में आईं।
2015: मिस डीवा का ताज पहना और मिस यूनिवर्स में भारत का प्रतिनिधित्व किया।
इसके अलावा उन्होंने ‘मिस एशियन सुपरमॉडल इंडिया’, ‘इंडियन प्रिंसेस’ और ‘मिस टूरिज्म क्वीन ऑफ द ईयर इंटरनेशनल वर्ल्ड’ जैसे कई प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय खिताब अपने नाम किए।
इसे भी पढ़ें: रश्मिका-विजय कल उदयपुर में लेंगे सात फेरे
बॉलीवुड से ग्लोबल पहचान तक
उर्वशी ने साल 2013 में सनी देओल के साथ फिल्म ‘सिंह साब द ग्रेट’ से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया। इसके बाद उन्होंने ‘सनम रे’, ‘ग्रेट ग्रैंड मस्ती’, ‘हेट स्टोरी 4’ और ‘पागलपंती’ जैसी फिल्मों में अपनी अदाकारी और डांस का जलवा बिखेरा। ग्लोबल पोर्टल ‘Times Pageants’ ने उन्हें दुनिया की टॉप 10 सबसे सेक्सी सुपरमॉडल्स की लिस्ट में भी शामिल किया है।
आज उर्वशी की लोकप्रियता का आलम यह है कि इंस्टाग्राम पर उनके 69.3 मिलियन (6.9 करोड़) से भी ज्यादा फॉलोअर्स हैं। वह अक्सर अपनी हॉट, ग्लैमरस और इंटरनेशनल स्टाइल वाली तस्वीरें साझा करती हैं, जो चंद मिनटों में इंटरनेट पर आग की तरह फैल जाती हैं। उनके फैंस न केवल उनके लुक्स बल्कि उनके फिटनेस और डांस वीडियो के भी दीवाने हैं।
इसे भी पढ़ें: सनी लियोनी का दीवाना था ओसामा बिन लादेन
