Gujarat CM: गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल (Bhupendra Patel) सोमवार को दूसरी बार राज्य की कमान संभालने जा रहे हैं। इससे पहले भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेता और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Narendra Modi) ने रविवार देरशाम अहमदाबाद में रोड शो करके जनता का आभार व्यक्त किया। हाल में हुए विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी ने 156 सीटें जीतकर भारी बहुमत हासिल किया है। जिन सड़कों से प्रधानमंत्री मोदी का काफिला गुजरा, वहां लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा और उन्होंने उनका अभिवादन किया। प्रधानमंत्री भी लोगों का अभिवादन करते और उनकी तरफ हाथ हिलाते नजर आए। प्रधानमंत्री मोदी भूपेंद्र पटेल (Bhupendra Patel) के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए अहमदाबाद पहुंचे हैं।

भूपेंद्र पटेल (Bhupendra Patel) सोमवार को लगातार दूसरी बार गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। प्रधानमंत्री मोदी (Narendra Modi) ने रोड शो की तस्वीरों के साथ ट्वीट किया- अहमदाबाद पहुंचने पर लोगों ने बहुत गर्मजोशी से स्वागत किया। सोमवार को नई गुजरात सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे। समारोह में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के नेतृत्व वाले राज्यों के मुख्यमंत्रियों के शामिल होने की संभावना है। पार्टी नेता भूपेंद्र पटेल 20 अन्य कैबिनेट मंत्रियों के साथ मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।

गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल (CM Bhupendra Patel) ने नई सरकार के गठन से पहले राज्य विधानसभा चुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक जीत दर्ज करने के बाद शुक्रवार को राज्यपाल आचार्य देवव्रत को अपना इस्तीफा सौंप दिया था।भाजपा ने शनिवार सुबह 10:30 बजे गांधीनगर स्थित प्रदेश कार्यालय कमलम में विधायक दल की बैठक की। इसके बाद नेताओं ने दोपहर करीब 2 बजे राज्यपाल से मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा पेश किया।

इसे भी पढ़ें: सुखविंदर सिंह सुक्खू ने 15वें मुख्यमंत्री के रूप में ली शपथ

भाजपा ने 182 सदस्यीय विधानसभा में 156 सीटें जीतीं, जो राज्य में अब तक का सबसे बड़ा मतदान है। विपक्षी कांग्रेस केवल 17 सीटों पर जीत हासिल कर सकी। अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी को सिर्फ पांच सीटों से संतोष करना पड़ा। तीन सीटें निर्दलीय उम्मीदवारों के खाते में गईं।

सीएम योगी शपथ ग्रहण समारोह में होंगे शामिल

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को गुजरात दौरे पर रहेंगे। वह नवनिर्वाचित गुजरात सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री गुजरात रवाना हो गए हैं। गुजरात में भूपेन्द्र पटेल आज मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। भूपेन्द्र पटेल का यह दूसरा कार्यकाल है। गांधीनगर में हो रहे शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के अलावा कई अन्य बड़े नेता शामिल होंगे।

गौरतलब हो कि गुजरात विधानसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ताबड़तोड़ प्रचार किया था। योगी ने गुजरात की कई विधानसभाओं में प्रचार के अलावा रोड शो भी किया था। इसका फायदा भाजपा को चुनाव में मिला। मुख्यमंत्री को अतिथि के नाते शपथ ग्रहण समारोह में बुलाया गया है।

इसे भी पढ़ें: आधुनिक परिवेश में नई शब्द व्याख्या और संपादन कर डॉ अजय मणि ने रचा इतिहास

Spread the news