Grammy Awards 2026: चैपल रोन के गाउन ने इंटरनेट पर मचाया बवाल, ट्रोलर्स को दिया जवाब
Grammy Awards 2026: संगीत की दुनिया के सबसे बड़े मंच 68वें ग्रैमी अवॉर्ड्स में जब गायिका चैपल रोन ने कदम रखा, तो सबकी निगाहें उनके बोल्ड और आर्टिस्टिक लुक पर टिक गईं। उन्होंने मशहूर फैशन हाउस ‘मुलर’ (Mugler) का एक कस्टम शीयर गाउन पहना था, जिसे लेकर सोशल मीडिया दो गुटों में बंट गया है कोई इसे ‘हाई फैशन’ बता रहा है, तो कोई इसे ‘अजीब’।
1998 के विंटेज लुक से प्रेरित था अंदाज
चैपल रोन का यह लुक महज एक रैंडम चुनाव नहीं था। यह लेजेंडरी डिजाइनर मैनफ्रेड थियरी मुलर के 1998 के मशहूर ज्यू डी पॉम कलेक्शन को दी गई एक श्रद्धांजलि थी। इस ऐतिहासिक डिजाइन को मुलर के वर्तमान डिजाइनर मिगुएल कास्त्रो फ्रीटास ने 2026 के लिए खास तौर पर तैयार किया था।
Chappell Roan in Mugler at the Grammys. More red carpet later on our site. #GRAMMYs2026 pic.twitter.com/hIHECbYmx9
— Tom and Lorenzo (@tomandlorenzo) February 2, 2026
चैपल ने ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब
अपने आउटफिट को लेकर हो रही आलोचनाओं और मीम्स पर चैपल ने बड़े ही मजाकिया अंदाज में प्रतिक्रिया दी। उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखा, मैं तो हंस रही हूं क्योंकि मुझे नहीं लगता कि यह इतना भी अजीब है। हां, यह थोड़ा अजीब और शानदार जरूर है, लेकिन यह सच में मजेदार और सिली (मस्तमौला) है। अपनी मर्जी का फैशन पहनना चाहिए। ग्रैमी का शुक्रिया!
इसे भी पढ़ें: Shamli News: इकरा हसन पर फिर अभद्र टिप्पणी
नॉमिनेशन और परफॉर्मेंस
चैपल रोन इस बार न केवल अपने फैशन बल्कि अपनी कामयाबी के लिए भी चर्चा में रहीं। हालांकि उन्होंने मंच पर परफॉर्म नहीं किया, लेकिन उन्होंने बेस्ट न्यू आर्टिस्ट का अवॉर्ड प्रजेंट किया। उनके सुपरहिट गाने ‘द सबवे’ को रिकॉर्ड ऑफ द ईयर और बेस्ट पॉप सोलो परफॉर्मेंस जैसे बड़े सम्मानों के लिए नॉमिनेट किया गया था।
एक नजर ग्रैमी 2026 पर
लॉस एंजिल्स में आयोजित इस भव्य समारोह को ट्रेवर नोआ ने होस्ट किया। इस साल केंड्रिक लैमर और SZA के गाने लूथर ने रिकॉर्ड ऑफ द ईयर जीतकर महफिल लूट ली। चैपल रोन, जो गुड लक, बेब! और रेड वाइन सुपरनोवा जैसे गानों के लिए जानी जाती हैं, अब अपने इस लुक की वजह से फैशन जगत की नई हेडलाइन बन गई हैं।
इसे भी पढ़ें: बॉक्स ऑफिस पर मेलानिया ट्रंप का जादू
