प्रयागराज के चार खिलाड़ी राष्ट्रीय खो-खो चैंपियनशिप में लेंगे हिस्सा, टीम यूपी का करेंगे प्रतिनिधित्व
Prayagraj News: प्रयागराज के युवा खिलाड़ियों ने एक बार फिर राज्य का नाम रोशन करने का मौका हासिल किया है। खो खो फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित हो रही 58वीं सीनियर राष्ट्रीय खो खो चैंपियनशिप में उत्तर प्रदेश की पुरुष और महिला टीम के लिए प्रयागराज के चार खिलाड़ियों का चयन हुआ है।
कौन हैं चयनित खिलाड़ी
पुरुष टीम: सुरेश कुमार, आशीष पटेल और प्रदीप पटेल
महिला टीम: मुस्कान भारतीय
यह चैंपियनशिप 11 से 15 जनवरी 2026 तक तेलंगाना के काज़ीपेट में खेली जाएगी।
इसे भी पढ़ें: मकान मालिक ने विधवा किरायेदार को नशीली कॉफी पिलाकर किया दुष्कर्म
अनुभवी हैं खिलाड़ी
सुरेश कुमार और आशीष पटेल पहले भी कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में हिस्सा ले चुके हैं और अपने दमदार प्रदर्शन से पहचान बना चुके हैं। मुस्कान भारतीय भी महिला वर्ग में कई राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में अपना लोहा मनवा चुकी हैं। इन चारों खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देने और उन्हें विदा करने के लिए प्रयागराज जंक्शन पर अरुण प्रताप सिंह (सचिव, एमेच्योर खो खो एसोसिएशन प्रयागराज), रंजीत चौरसिया और राधे श्याम मौर्य मौजूद रहे।
इसे भी पढ़ें: एक जमानत पर सुप्रीम कोर्ट का निर्णय और देश विरोधी गैंग सक्रिय
