मुंबई: महाराष्ट्र (Maharashtra) के मुंबई (Mumbai) में शनिवार की सुबह एक 20 मंजिला बिल्डिंग में अचानक भीषण आग लग गई है। यह आग मुंबई के ताड़देव (Tardeo) इलाके के एक बिल्डिंग में लगी है। 20 मंजिला कमला बिल्डिंग (Kamala Building) की 18वीं मंजिल पर यह आग लगी है। इस हादसे में 8 लोगों के मारे जाने की पुष्टि हो चुकी है, जबकि 15 से अधिक लोगों के घायल होने का अनुमान लगाया जा रहा है। बताया जा रहा है कि यह आग शनिवार की सुबह 7 बजे लगी है, जिसे बुझाने की कोशिश अभी भी जारी है।

जानकारी के मुताबिक हादसे के बाद मुंबई के नायर हास्पिटल में 7 लोगों को भर्ती कराया गया था, जिसमें 5 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं कस्तूरबा हॉस्पिटल में भर्ती दो लोगों में से एक की मौत हो चुकी है। इसी क्रम में भाटिया हॉस्पिटल में 14 लोगों को भर्ती कराया गया है, जिनमें से दो लोगों के मरने की सूचना मिल रही है। आग लगने की सूचना पर मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम रेस्क्यू आपरेशन शुरू किया। मौके पर इस समय फायर ब्रिगेड की 13 गाडियां मौजूद हैं और बिल्डिंग में फंसे अधिकतर लोगों को निकाला जा चुका है।

बीएमसी के अनुसार हादसे में घायल लोगों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। वहीं घटना स्थल पर 5 एंबुलेंस मौजूद हैं। हादसे की सूचना मिलते ही मुंबई की मेयर किशोरी पेडनेकर भी मौके पर पहुंच गई हैं। उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों से घटना की जानकारी हासिल की। इसके बाद वह घायलों का हाल जानने के लिए अस्पताल भी गईं। उधर बिल्उिंग में फंसे सभी लोगों को निकाल लिए जाने की बात कही जा रही है। दमकल कर्मियों के मुताबिक हादसे में कितने लोगों की जान गई है, इस बारे में स्पष्ट कह पाना अभी भी मुश्किल है। फायर ब्रिगेड के आपरेशन जारी है, 4 से 5 घंटे में सही स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।

इसे भी पढ़ें: जेठ पर लगाया बेटों को जलाकर मारने का आरोप

Spread the news