Fatehpur News: दुष्कर्म पीड़िता की संदिग्ध मौत, कोर्ट में बयान से पहले खेत में मिला शव
Fatehpur News: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के गाजीपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में सनसनीखेज मामला सामने आया है। दुष्कर्म का केस दर्ज कराने वाली युवती का शव गांव के बाहर खेतों में संदिग्ध हालात में मिला है। बताया जा रहा है कि उसे अदालत में बयान दर्ज कराना था, उससे पहले ही उसकी मौत हो गई।
चेहरे और गले पर गंभीर चोट के निशान
मृतका के परिजनों के मुताबिक, रविवार रात करीब 12 बजे वह सो गई थी, लेकिन देर रात वह घर से निकल गई। काफी तलाश के बाद रात करीब ढाई बजे वह गांव से करीब एक किलोमीटर दूर एक चने के खेत में अचेत हालत में मिली। उसके चेहरे और गले पर गंभीर चोट के निशान पाए गए हैं, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है।
इसे भी पढ़ें: Rajya Sabha Elections 2026: BJP ने 9 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की
पहले भी कर चुकी थी आत्महत्या की कोशिश
मृतका की मां ने गांव के ही सुनील पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था। इस मामले में 26 फरवरी को मुकदमा दर्ज किया गया था। बताया जा रहा है कि इस केस में 25 फरवरी को युवती ने रेलवे ट्रैक पर कूदकर जान देने की कोशिश की थी, लेकिन आरपीएफ जवानों ने उसे बचा लिया था और अस्पताल में भर्ती कराया था।
आरोपी हिरासत में, जांच जारी
पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी सुनील को पूछताछ के लिए हिरासत में ले रखा था। अब युवती की मौत के बाद मामला और पेचीदा हो गया है। सीओ ब्रजमोहन ने बताया कि मामले के खुलासे के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का पता चल पाएगा। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।
इसे भी पढ़ें: ईरान को परमाणु हथियार बनाने से रोकना हमारा मकसद
