Election Date 2026: पांच राज्यों में चुनाव का ऐलान, बंगाल में दो चरण तो बाकी स्टेट में एक ही दिन मतदान

assembly election dates 2026

Election Date 2026: चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में होने वाले विधानसभा चुनावों के कार्यक्रम का ऐलान कर दिया है। पश्चिम बंगाल में दो चरण में मतदान होगा, जबकि बाकी सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश में एक ही चरण में वोट डाले जाएंगे। सभी राज्यों के नतीजे 4 मई को एक साथ आएंगे।

किस राज्य में कब होगा मतदान

पश्चिम बंगाल: 23 अप्रैल (पहला चरण), 29 अप्रैल (दूसरा चरण)

तमिलनाडु: 23 अप्रैल (एक चरण)

असम: 9 अप्रैल (एक चरण)

केरल: 9 अप्रैल (एक चरण)

पुडुचेरी: 9 अप्रैल (एक चरण)

सभी राज्यों के नतीजे 4 मई को घोषित किए जाएंगे।

17.4 करोड़ वोटर्स करेंगे मतदान

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने बताया कि इन पांच राज्यों में कुल 17.4 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इन सभी राज्यों को मिलाकर कुल 824 विधानसभा सीटें हैं। चुनाव को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए 2.19 लाख पोलिंग बूथ बनाए गए हैं और 25 लाख कर्मचारियों की तैनाती की जाएगी।

इसे भी पढ़ें: जंग ने उड़ाया ट्रैवल सेक्टर का बजट: रोज 5500 करोड़ का नुकसान

राज्यवार मतदाताओं की संख्या

पश्चिम बंगाल: 6.44 करोड़

तमिलनाडु: 5.67 करोड़

केरल: 2.7 करोड़

असम: 2.25 करोड़

पुडुचेरी: 9.44 लाख

कब खत्म हो रहा है कार्यकाल

असम विधानसभा: 20 मई

केरल विधानसभा: 23 मई

तमिलनाडु विधानसभा: 10 मई

पश्चिम बंगाल विधानसभा: 7 मई

पुडुचेरी विधानसभा: 15 जून

मुख्य चुनाव आयुक्त ने युवा और पहली बार वोट डालने वाले मतदाताओं से उत्साह और विवेक के साथ मतदान में भाग लेने की अपील की है। चुनाव आयोग ने सभी राज्यों का दौरा करके तैयारियों का जायजा ले लिया है और अब पूरी मशीनरी चुनावी मोड में आ गई है।

इसे भी पढ़ें: होर्मुज स्ट्रेट से सुरक्षित पार हुए भारत के दो एलपीजी टैंकर

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया NEWS CHUSKI के Facebook पेज को LikeTwitterInstagram पर Follow करना न भूलें...