डॉ. मनोज कुमार श्रीवास्तव को राष्ट्रीय वॉलीबॉल चैंपियनशिप में किया गया सम्मानित
वाराणसी: काशी की पावन धरती पर चल रही 72वीं सीनियर नेशनल वॉलीबॉल चैंपियनशिप के दौरान एक विशेष सम्मान समारोह आयोजित किया गया, जहाँ खेल जगत और समाजसेवा में उल्लेखनीय योगदान देने वाले प्रोफेसर डॉ. मनोज कुमार श्रीवास्तव को सम्मानित किया गया।
कौन हैं डॉ. मनोज कुमार श्रीवास्तव
डॉ. श्रीवास्तव एक बहुआयामी व्यक्तित्व के धनी हैं। वह न केवल एक चिकित्सक हैं, बल्कि खेल प्रशासन में भी अहम भूमिका निभा रहे हैं। उनके प्रमुख दायित्वों में शामिल हैं। अखिल भारतीय दिव्यांग क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष, जो शारीरिक चुनौतियों से जूझ रहे खिलाड़ियों के लिए काम करता है। उत्तर प्रदेश क्रिकेट टैलेंट सर्च कमेटी के अध्यक्ष, जो राज्य में युवा क्रिकेट प्रतिभाओं को तराशने का काम करती है।
इसके अलावा, वह आगामी पेरिस ओलंपिक 2024 में भारतीय चिकित्सा दल के सदस्य के रूप में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं।
इसे भी पढ़ें: सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन और सानिया चंदोक की शादी की तारीख तय
यह टूर्नामेंट युवाओं के लिए नई दिशा लाएगा
इस मौके पर डॉ. श्रीवास्तव ने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र में आयोजित यह राष्ट्रीय टूर्नामेंट काशी ही नहीं, बल्कि पूरे उत्तर प्रदेश के युवाओं के लिए एक नया आयाम और दिशा लेकर आएगा। उन्होंने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए वाराणसी के मेयर अशोक तिवारी और उनकी पूरी टीम को बधाई दी।
इस सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में महात्मा गांधी काशी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. आनंद कुमार त्यागी सहित डॉ. आरके ओझा, आयोजन सचिव सर्वेश, डॉ. राममूर्ति सिंह, डॉ. अतुल सिंह और डॉ. राकेश जैसे कई गणमान्य लोग और सैकड़ों खेल प्रेमी मौजूद रहे।
इसे भी पढ़ें: नेहा सिंह राठौर की गिरफ्तारी पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक
