दिशा पाटनी का प्यारा इशारा, टाइगर को इंप्रेस करने की पूरी कोशिश की

disha patani

Newschuski Digital Desk: बॉलीवुड के सबसे चर्चित और रहस्यमय दोस्ती-रिश्तों में से एक, टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी के बारे में अब तक सिर्फ अटकलें ही लगती रही हैं। लेकिन अब दिशा पाटनी ने पहली बार खुलकर अपनी भावनाओं का इजहार किया है और एक तरह से राज़ का पर्दाफाश कर दिया है। एक इंटरव्यू में उन्होंने साफ किया कि उन्होंने टाइगर को इंप्रेस करने की भरसक कोशिश की, लेकिन वह सफल नहीं हो पाईं।

वो बहुत धीरे चल रहा है

इंटरव्यू में दिशा ने हंसते-हंसते लेकिन एक गहरी इच्छा ज़ाहिर करते हुए कहा, मैंने उनको इंप्रेस करने की कोशिश की और मैं यह कहती रहूंगी। यह कई सालों की बात हो गई। मैंने जिम्नास्टिक सीखा ताकि मैं उनको इंप्रेस कर सकूं। मैंने फिल्म में आग के गोले में फ्लिप भी किया, फिर भी वो इंप्रेस नहीं हुआ।

उन्होंने आगे जोड़ा, और मैं क्या करूं, वह बहुत धीरे चल रहा है। किसी को तो बोलना पड़ेगा। यह कहते हुए दिशा के चेहरे पर एक मायूसी और हल्की-सी शिकायत झलक रही थी।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by disha patani (paatni) 🦋 (@dishapatani)

वो अच्छा दोस्त है, लेकिन मैं उससे कहीं ज्यादा चाहती थी

इंटरव्यूवर के पूछने पर कि क्या उन्हें हमेशा ‘बेस्ट फ्रेंड’ कहलाना बुरा लगता था, दिशा ने स्पष्ट जवाब दिया, वो अच्छा दोस्त है, लेकिन मैं उससे कहीं ज्यादा चाहती थी। लेकिन देखते हैं अगर वो इंप्रेस होता है। मैं उसको इंप्रेस करने की पूरी कोशिश कर रही हूं। लेकिन वो बस नहीं… मुझे नहीं पता। बात करते हुए दिशा कुछ भावुक भी हो गईं।

क्या है दोनों का साथ का सफर

दिशा और टाइगर ने ‘हीरोपंती’ और ‘बागी’ जैसी फिल्मों में एक साथ काम किया है और अक्सर उन्हें छुट्टियां मनाते और एक-दूसरे के साथ वक्त बिताते भी देखा गया है। फैंस हमेशा से इनकी जोड़ी को लेकर उत्सुक रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: मुफ्ती से शादी और फिल्म इंडस्ट्री छोड़ने पर सना खान का बड़ा खुलासा

इसे भी पढ़ें: कौन हैं सीमा आनंद! 15 साल के लड़के वाले बयान पर इंटरनेट पर छिड़ी बहस

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया NEWS CHUSKI के Facebook पेज को LikeTwitterInstagram पर Follow करना न भूलें...