Delhi Family Murder: नशे की लत घर व समाज को गर्त में ले जा रहा है, बावजूद इसके कोई सुधरने को तैयार नहीं है। जागरूक समाज का विभत्स चेहरा इतना डरावना होता जा रहा है कि लोगों का खून के रिश्तों से विश्वास डगमगाने लगा है। देश की राजधानी दिल्ली के साउथ वेस्ट जिले के पालम इलाके में पुलिस ने एक घर से परिवार के चार सदस्यों के शव बरामद किए हैं। मिल रही शुरुआती जानकारी के अनुसार, इस घटना को कोई और नहीं बल्कि परिवार के एक लड़के ने अपने माता-पिता, एक बहन और दादी की हत्या को अंजाम दिया है। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर मामले की छानबीन कर रही है। बताया जा रहा है चारों की चाकू से गोदकर हत्या की गई है।

स्थानीय लोगों के मुताबिक आरोपी लड़का ड्रग्स की लत से ग्रसित है और हाल ही में ड्रग्स एडिक्शन सेंटर से बाहर आया था। मामले की जांच कर रही पुलिस ने आरोपी लड़के की पहचान भी कर ली है। आरोपी लड़के का नाम केशव है, जिसकी उम्र 25 वर्ष है और उसे गिरफ्तार भी कर लिया गया है। पुलिस इस मामले में अभी और जानकारी जुटा रही है।

इसे भी पढ़ें: गुजरात में हिन्दुत्व प्रेम का डंका ही बजेगा

पुलिस के मुताबिक मरने वालों आरोपी के पिता 42 वर्षीय दिनेश कुमार, दादी दीवानों देवी, मां दर्शन सैनी (40), बहन उर्वशी (22) शामिल हैं। इस घटना में पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया है। किसी को यकीन नहीं हो रहा है कि अपना बेटा इस तरह की क्रूर कृत्य को अंजाम दे सकता है। नशे की लत का इतना खौफनाक मंजर देखकर लोग सहम से गए हैं।

इसे भी पढ़ें: सीआरपीएफ महिला सिपाही की डेंगू से मौत

Spread the news