sarke chunar गाने पर विवाद, यूट्यूब से हटा नोरा-संजय दत्त का डांस, कंगना बोलीं- बॉलीवुड ने हदें पार कीं
Newschuski Digital Desk: रैपर बादशाह के ‘टटीरी’ के बाद अब नोरा फतेही और संजय दत्त पर फिल्माया गाना ‘सरके चुनर तेरी सरके’ विवादों में घिर गया है। कन्नड़ फिल्म ‘केडीः द डेविल’ के इस गाने के डबल मीनिंग बोल और भद्दे डांस स्टेप्स ने सोशल मीडिया पर नया विवाद खड़ा कर दिया। भारी आलोचना के बाद गाने के हिंदी वर्जन को यूट्यूब से हटा दिया गया है, हालांकि तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम वर्जन अभी भी उपलब्ध हैं। इस बीच बॉलीवुड अभिनेत्री और भाजपा सांसद कंगना रनौत ने इस गाने पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है।
कंगना रनौत ने गाने की कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि बॉलीवुड ने अश्लीलता की सारी हदें पार कर दी हैं। न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत में उन्होंने कहा, बॉलीवुड ने अश्लीलता, पीआर हथकंडों और ध्यान आकर्षित करने के चक्कर में सारी हदें पार कर दी हैं। पूरा देश उनकी निंदा और आलोचना कर रहा है, लेकिन मुझे नहीं लगता कि उन्हें जरा भी शर्म आती है।
#WATCH | Delhi: On the controversy over the actress Nora Fatehi's song, BJP MP Kangana Ranaut says, "Bollywood has crossed all limits with vulgarity, tactics, and attention-seeking. The entire country is condemning and reprimanding them. But I don't think they have any… pic.twitter.com/o4cyShzoEY
— ANI (@ANI) March 17, 2026
उन्होंने इस तरह के गानों के खिलाफ सख्त नियम बनाने की मांग करते हुए कहा, ये कोई नई बात नहीं है, हम बचपन से ऐसे गाने सुनते आ रहे हैं। हालांकि, समय-समय पर इस तरह के कंटेंट पर प्रतिबंध लगाए गए हैं, और अब और भी सख्त कदम उठाए जाने चाहिए।
परिवारों के लिए साथ बैठकर टीवी देखना हुआ मुश्किल
कंगना ने समाज पर पड़ रहे गलत असर की ओर इशारा करते हुए कहा, इस तरह की अश्लीलता को जिस तरह पेश किया जा रहा है, उसका असर सामाजिक संस्कृति पर भी पड़ रहा है। अब ऐसा हाल हो चुका है कि परिवारों के लिए एक साथ बैठकर टीवी देखना भी मुश्किल हो गया है। मुझे लगता है कि बॉलीवुड पर कुछ सख्त लगाम लगाने पड़ेंगे।
This showed up on my timeline and I had to replay it just to make sure I heard it right. Sad to see commercial songwriting hit a new low.. https://t.co/BMMABqblnW
— ARMAAN ✦ (@ArmaanMalik22) March 16, 2026
अरमान मलिक ने भी जताई थी नाराजगी
कंगना से पहले सिंगर अरमान मलिक ने भी इस गाने की खुलकर आलोचना की थी। उन्होंने इसे कमर्शियल सॉन्गराइटिंग का सबसे निचला स्तर बताते हुए कहा था, ये गाना मेरी टाइमलाइन पर दिखा और मुझे इसे दोबारा सुनना पड़ा कि मैंने सही सुना है। कमर्शियल सॉन्ग राइटिंग को इतने नीचे स्तर तक गिरते देखकर दुख होता है। काश मैं इसे अनसुना कर पाता।
इसे भी पढ़ें: गोद लेने वाली हर मां को मिलेगी 12 हफ्ते की मैटरनिटी लीव
क्या है सरके चुनर विवाद
‘सरके चुनर तेरी सरके’ कन्नड़ फिल्म ‘केडीः द डेविल’ का गाना है, जिसे नोरा फतेही और संजय दत्त पर फिल्माया गया है। गाने में नोरा एक डांस बार में परफॉर्म करती दिख रही हैं। 13 मार्च को गाने का प्रोमो जारी किया गया था, लेकिन 14 मार्च को पूरा गाना रिलीज होते ही इसके डबल मीनिंग बोल और अश्लील डांस स्टेप्स को लेकर विवाद शुरू हो गया। लोगों ने इसे डिलीट किए जाने की मांग उठाई। भारी आलोचनाओं और सीबीएफसी में शिकायत के बाद गाने का हिंदी वर्जन यूट्यूब से हटा दिया गया है।
इसे भी पढ़ें: प्रियंका चोपड़ा के 9 करोड़ के नेकलेस और Dior गाउन ने खींचा सबका ध्यान
