Constitution Day 2023: भारत में हर वर्ष 26 नवंबर के दिन संविधान दिवस मनाने की परंपरा रही है। इस दिन सभी सरकारी कार्यालयों, स्कूलों एवं कॉलेजों में कार्यक्रम, स्पीच, क्विज, आदि का आयोजन किया जाता है। भारतीय संविधान दिवस मनाने के पीछे आज के दिन भारतीय संविधान सभा की ओर से संविधान को अंगीकार किया जाना मुख्य वजह है। 26 नवंबर, 1949 को भारतीय संविधान को अंगीकार किया गया था।

गौरतलब है कि संविधान दिवस मनाने की परंपरा की शुरुआत वर्ष 2015 से की गई। बता दें कि मूलता संविधान दिवस हर वर्ष 26 जनवरी को मनाया जाता है। दरअसल, 26 नवंबर, 1949 को संविधान को अंगीकार किए जाने के बाद देश में इसे लागू करने में कुछ महीने का समय लगा था। भारत में 26 जनवरी, 1950 को संविधान पूरी तरह से लागू हो पाया था। इसलिए इस दिन को देशभर में गणतंत्र दिवस के रूप में धूमधाम से मनाया जाता है।

इसे भी पढ़ें: स्वामी प्रसाद ने कहा था मोदी ने विनाश को रोका

बता दें कि संविधान दिवस को मनाने का फैसला भारतीय संविधान के निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर को श्रद्धांजलि देने के लिए लिया गया था। भारत संविधान की कई विशेषताएं हैं, यह अपने में कई सिद्धांतों को समेटे है, जिनके आधार पर देश की सरकार और नागरिकों के लिए मौलिक, राजनीतिक सिद्धांत, प्रक्रियाएं, अधिकार, दिशा-निर्देश, कानून वगैरह निर्धारित किए गए हैं।

इसे भी पढ़ें: मुझे दहेज़ चाहिए

Spread the news