तिरुवंतपुरम: केरल में भारतीय संस्कृति के साथ महिलाओं की आबरू पर भी हमला किया जा रहा है। यहां सत्तारूढ़ भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के शाखा सचिव और युवा विंग के नेता सहित 12 लोगों पर महिला पार्टी कार्यकर्ता के साथ दुष्कर्म करने और उसका अश्लील वीडियो वायरल करने का मुकदमा दर्ज किया गया है। पथानामथिट्टा जिले के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि महिला कार्यकर्ता का बयान दर्ज कर लिया गया है, आरोपियों की तलाश जारी है।

केरल पुलिस के मुताबिक भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की महिला कार्यकर्ता ने पार्टी कोट्टाली (पठानमथिट्टा) के शाखा सचिव पीएस साजिमोन और युवा​ विंग के नेता पी. नासर पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। इसके अलावा सोशल मीडिया में महिला का अश्लील वीडियो प्रसारित करने में दस लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पीड़िता ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि वह आरोपी नेताओं के साथ एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए कार से जा रही थी। रास्ते में उन लोगों ने उसे जूस पिलाया, जिससे वह बेहोश हो गई। इसके बाद आरोपियों ने उसके साथ दुष्कर्म करने के साथ मारपीट भी की।

इसे भी पढ़ें: 17 बार से ज्यादा पेपर हुआ लीक, बेरोजगारों भविष्य अंधकार में

महिला ने यह भी आरोप लगाया है कि दोनों ने उसे ब्लैकमेल करने की कोशिश की और उसका अश्लील वीडियो क्लिप वायरल न करने के लिए दो लाख रुपए भी मांगे। पुलिस ने बताया कि अश्लील वीडियो वायरल करने के आरोप में दस लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है, जिसमें से दो तिरुवल्ला के नगर पार्षद और एक वकील हैं। सभी आरोपी फरार हैं।

हालांकि पार्टी के नेता पीड़ित महिला पर ही सवाल खड़े कर रहे हैं। उनका कहना है कि महिला को गत हफ्ते अनुशासनहीनता के आरोप में पार्टी से निष्कासित कर दिया गया था। ऐसे में संदेह है कि पार्टी को बदनाम करने के लिए यह कदम उठाया जा रहा है। फिलहाल जिले के नेताओं ने अभी अपनी कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। वहीं पार्टी सूत्रों की मानें तो आरोपियों पर पहले भी इस तरह के आरोप लग चुके हैं, लेकिन उसे दबा दिया गया था।

इसे भी पढ़ें: स्कूल गई बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Spread the news