सीएम योगी की अपराधियों को दो टूक, बोले- माफिया हो या अपना, गलत करने पर सबका हिसाब होगा

cm yogi adityanath statement

लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एनकाउंटर और पुलिस कार्रवाई पर सवाल खड़े करने वाले लोगों को आईना दिखाया है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि अगर अपराधी को गोली चलाने की आजादी है, तो पुलिस के पास पिस्तौल सिर्फ दिखावे के लिए नहीं है। मुख्यमंत्री ने पुलिस बल का मनोबल बढ़ाते हुए कहा कि आत्मरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए अपराधियों को उन्हीं की भाषा में जवाब देना जरूरी है।

जो जिस भाषा में समझेगा, उसे वैसा ही समझाएंगे

मुख्यमंत्री ने पुलिस एनकाउंटर पर होने वाली आलोचनाओं का जवाब देते हुए पूछा, अक्सर लोग पूछते हैं कि पुलिस ने गोली क्यों मारी? मैं उनसे पूछता हूँ कि अगर पुलिस गोली न चलाए तो क्या चुपचाप गोली खाए? यह दोनों बातें साथ नहीं चल सकतीं। उन्होंने आगे कहा कि पुलिस को प्रशिक्षण और हथियार इसीलिए दिए जाते हैं ताकि वे अपराधियों का डटकर मुकाबला कर सकें। जो अपराधी कानून से नहीं डरता, उसे उसी के अंदाज में सबक सिखाना समय की मांग है।

इसे भी पढ़ें: निलंबन के खिलाफ हाईकोर्ट जाएंगे अलंकार अग्निहोत्री

योगी आदित्यनाथ ने भ्रष्टाचार और अपराध के खिलाफ अपनी नीति स्पष्ट करते हुए कहा कि कानून सबके लिए समान है। उन्होंने कहा, जीरो टॉलरेंस का मतलब है कि कोई अपना हो या पराया, बख्शा नहीं जाएगा। अगर शासन-प्रशासन से जुड़ा हमारा कोई अपना व्यक्ति भी गलत करेगा, तो उसके खिलाफ भी वही कठोर कार्रवाई होगी जो किसी माफिया के खिलाफ होती है।

गुंडा टैक्स और दंगे अब बीते दौर की बात मुख्यमंत्री ने पिछले 9 वर्षों की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि आज उत्तर प्रदेश की तस्वीर बदल चुकी है। उन्होंने कहा, प्रदेश में अब बड़े से बड़े त्योहार बिना किसी अराजकता के संपन्न होते हैं। सुरक्षा के इसी कड़े माहौल की वजह से आज दुनिया भर के निवेशक उत्तर प्रदेश को अपनी पहली पसंद बना रहे हैं। दंगा-फसाद और गुंडा टैक्स जैसी बातें अब उत्तर प्रदेश में इतिहास बन चुकी हैं।

इसे भी पढ़ें: Basti News: लव जिहाद का घिनौना खेल, हिंदू बनकर 100 से ज्यादा लड़कियों को फंसाया

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया NEWS CHUSKI के Facebook पेज को LikeTwitterInstagram पर Follow करना न भूलें...