प्रतापगढ़: भाजपा युवा मोर्चा प्रतापगढ़ की तरफ से मानसरोवर मैरेज हॉल में आयोजित युवा सम्मेलन में प्रदेश महामंत्री सुब्रत पाठक विपक्ष पर जमकर बरसे। वह सम्मेलन को बतौर मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे। कन्नौज के सांसद और भाजपा प्रदेश महामंत्री सुब्रत पाठक ने कहा कि हमारी पार्टी ने देश की धरोहर को सजाने और बनाने का काम किया है। जबकि समाजवादी पार्टी देश में अराजकता फैलान और अपने परिवार-खानदान को बनाने का काम किया।

उन्होंने कहा कि देश व प्रदेश में शासन कर रही भाजपा सरकार परिवारवाद और भाई-भतीजावाद से दूर रहती है। भाजपा का पूरा जोर विकास कार्यों को पूरा करने पर रहता है, जिसका जीता जागता उदाहरण बेल्हा प्रतापगढ़ है। उन्होंने कहा कि योगी सरकार सिर्फ जनता के हित और विकास को ध्यान में रखकर काम करती आ रही है। सांसद ने कहा कि सपा के शासन में पूरे प्रदेश में फैले गुंडाराज, माफियाओं और दंगाइयों पर लगाम लगाने का काम योगी सरकार ने किया है।

BJP Yuva Morcha Pratapgarh

कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि भाजयुमो के क्षेत्रीय अध्यक्ष ने जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी देते हुए सरकार की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में सभी वर्ग के लोग खुश हैं। कार्यक्रम का संचालन भाजयुमो जिलाध्यक्ष अंशुमान सिंह ने किया कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष हरिओम मिश्रा, प्रदेश मीडिया प्रभारी धनंजय शुक्ल, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गौरव वत्स, क्षेत्रीय मंत्री सत्यम, हिन्दू रानीगंज विधायक धीरज ओझा, जिला महामंत्री राजेश सिंह ने अपने संबोधन से युवाओं का उत्साहवर्धन किया।

इसे भी पढ़ें: सपा ने विजय रथ यात्रा की तैयारी को लेकर की बैठक

कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष विक्रम सिंह, सुभाष मिश्रा, शुभम सिंह, महामंत्री सुजीत पाण्डेय, नितेश श्रीवास्तव, जिला मंत्री अर्पित तिवारी, कुमुद त्रिपाठी, सुनील सरोज, मीडिया प्रभारी गिरीश पाण्डेय गोलू, शैलेश मिश्रा, सर्वेश्वर उपाध्याय, रोहित सन्याशी, मण्डल अध्यक्ष विपुल शुक्ल, सुमित पाण्डेय, रोहित सिंह, विजय मौर्या, सिद्धांत तिवारी, कृष्ण कांत मिश्र, हरि शंकर दुबे, छोटे सरकार, पूर्व जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश त्रिपाठी, मंच पर कई नेताओं सहित समस्त जिला पदाधिकारी मण्डल अध्यक्षों ने युवाओं की भारी संख्या के साथ प्रतिभाग कर युवा सम्मेलन सम्पन्न कराया।

इसे भी पढ़ें: सुब्रत राय और उनकी पत्नी के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज

Spread the news