UP में ईंधन पर घमासान, अखिलेश ने डिप्टी सीएम को बताया डिलीवरी बॉय
Lucknow News: उत्तर प्रदेश में पेट्रोल, डीजल और एलपीजी गैस की कथित किल्लत को लेकर सियासत पूरी तरह गरमा गई है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बीजेपी सरकार पर हमला बोलते हुए दावा किया कि प्रदेश के पेट्रोल पंपों और गैस एजेंसियों के बाहर लोगों की लंबी कतारें लगी हैं और सरकार सच्चाई छिपा रही है।
कैमरे झूठ नहीं बोलते
लखनऊ में मीडिया से रूबरू होते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि आज के दौर में कैमरे ‘नए जमाने की आंखें’ हैं और वे कभी झूठ नहीं बोलते। उन्होंने पत्रकारों से अपील की कि वे किसी भी पेट्रोल पंप या गैस एजेंसी पर जाकर देखें, वहां लोग रात-रात भर लाइन में लगकर अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं।
इसे भी पढ़ें: बालेन शाह बने नेपाल के 47वें प्रधानमंत्री
अखिलेश ने सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा, एक तरफ पीएम मोदी सदन में कोविड जैसी गंभीर परिस्थितियों की बात कर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ यूपी के सीएम और डिप्टी सीएम झूठ बोल रहे हैं। जनता भोली है, उन्हें सच बताइए ताकि वे खाना पकाने या आने-जाने के लिए कोई और इंतजाम कर सकें। झूठ बोलकर उन्हें गुमराह मत कीजिए।
सपा प्रमुख ने बिना नाम लिए डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य पर तीखा तंज कसा। उन्होंने कहा कि वे सिर्फ नाम के डिप्टी सीएम हैं। अखिलेश ने मजाकिया लहजे में कहा, आज के जमाने में तो डिप्टी सीएम ‘डिलीवरी बॉय’ की तरह हो सकते हैं। उन्हें अपना मोबाइल नंबर सार्वजनिक कर देना चाहिए और कहना चाहिए कि अगर कहीं गैस या पेट्रोल की किल्लत है, तो मुझसे संपर्क करें।
इसे भी पढ़ें: यूपी के 4 जिलों में बनेंगे 6 हाईटेक हॉस्टल
