एपस्टीन फाइल में घिरे ब्रिटिश राजकुमार एंड्रयू, पुलिस ने किया गिरफ्तार
Newschuski Digital Desk: एपस्टीन फाइल्स का सियासी भूचाल अब ब्रिटेन के शाही परिवार तक पहुंच गया है। किंग चार्ल्स के छोटे भाई प्रिंस एंड्रयू को गुरुवार (19 फरवरी) को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। हैरान करने वाली बात यह है कि यह गिरफ्तारी उनके जन्मदिन के दिन ही हुई।
कैसे हुई गिरफ्तारी
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, गुरुवार सुबह करीब 8 बजे करीब 6 पुलिस वैन और 8 सादे कपड़ों में अधिकारी सैंड्रिंघम एस्टेट स्थित प्रिंस एंड्रयू के आवास पर पहुंचे। उन्हें सार्वजनिक कार्यालय में कदाचार के संदेह में हिरासत में लिया गया है। बर्कशायर और नॉरफॉक स्थित अन्य ठिकानों पर भी तलाशी ली जा रही है।
टेम्स वैली पुलिस ने बयान जारी कर 60 वर्षीय एक व्यक्ति की गिरफ्तारी की पुष्टि की है, जिसकी पहचान प्रिंस एंड्रयू के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, उन पर आरोप है कि जब वे ब्रिटेन के व्यापार दूत थे, तब उन्होंने जेफरी एपस्टीन के साथ संबंधों के कारण संवेदनशील जानकारी साझा की थी।
हाल ही में सार्वजनिक हुई एपस्टीन फाइल्स में प्रिंस एंड्रयू का नाम सामने आया था, जिसके बाद से ही उनपर सवाल उठ रहे थे। हालांकि, प्रिंस एंड्रयू ने सभी आरोपों से लगातार इनकार किया है।
इसे भी पढ़ें: सड़कों पर आ रही है फॉक्सवैगन, 51,000 में बुकिंग शुरू
पीएम स्टार्मर ने क्या कहा था
इस गिरफ्तारी से पहले ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर से जब इस मामले पर सवाल पूछा गया था, तो उन्होंने कहा था, कानून के तहत हर कोई समान है और कोई भी कानून से ऊपर नहीं है। उन्होंने इसे पूरी तरह से पुलिस का मामला बताया था।
शाही परिवार पर बढ़ा दबाव
प्रिंस एंड्रयू की यह गिरफ्तारी ब्रिटिश शाही परिवार के लिए एक बड़ा झटका मानी जा रही है। वह पहले भी एपस्टीन मामले में आलोचना झेल चुके हैं और 2019 में ही उन्होंने सार्वजनिक कर्तव्यों से हट चुके हैं। अब इस गिरफ्तारी से शाही परिवार पर और दबाव बढ़ गया है। पुलिस फिलहाल एंड्रयू से पूछताछ कर रही है और आगे की जांच जारी है।
इसे भी पढ़ें: ECC खो-खो प्रतियोगिता में शारीरिक शिक्षा विभाग और बीए महिला टीम ने लहराया जीत का परचम
