स्वतंत्र देव सिंह को बंधक बनाने वाले विधायक से BJP खफा, नोटिस जारी कर मांगा जवाब

bjp mla guddu rajput

Lucknow News: उत्तर प्रदेश के महोबा में एक ऐसा विवाद शुरू हुआ है जिसने भाजपा के भीतर ही तूफान खड़ा कर दिया है। चरखारी के भाजपा विधायक बृजभूषण गुड्डू राजपूत पर एक कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह का काफिला रोकने और बंधक बनाने का आरोप है। अब इस मामले में पार्टी हाईकमान ने सख्त रुख अपनाते हुए विधायक को नोटिस जारी कर दिया है।

विवाद तब और बढ़ गया जब मीडिया से बातचीत में गुड्डू राजपूत ने एक हैरान करने वाला बयान दिया। उन्होंने दावा किया कि वे मंत्री तो क्या, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की काफिला भी रोक सकते हैं। इस बयान ने पार्टी में और हलचल पैदा कर दी।

इन बयानों और कार्रवाई से नाराज़ पार्टी प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने विधायक बृजभूषण राजपूत को स्पष्टीकरण का नोटिस भेजा है। उन्हें सात दिन के अंदर अपना पक्ष स्पष्ट करने को कहा गया है।

दरअसल, महोबा में विधायक ने अपने समर्थकों के साथ मंत्री स्वतंत्र देव सिंह का काफिला रोक लिया था। इसके बाद दोनों नेताओं के बीच खुली सड़क पर तीखी बहस हुई और हंगामा मच गया। विधायक का कहना था कि वे अपने क्षेत्र में ‘जल जीवन मिशन’ से जुड़ी एक जनसमस्या उठा रहे थे।

bjp mla guddu rajput

क्यों नाराज है पार्टी

पार्टी के अंदर सार्वजनिक रूप से ऐसा टकराव अनुशासनहीनता माना जा रहा है। विधानसभा चुनाव से पहले नेताओं के बीच कलह से पार्टी की छवि को नुकसान पहुंच सकता है। पंकज चौधरी पहले ही चेतावनी दे चुके हैं कि सार्वजनिक टकराव बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और ऐसे नेताओं पर सख्त कार्रवाई होगी।

इसे भी पढ़ें: हाईकोर्ट ने UP के गुमशुदा मामले को गंभीरता से लिया

इसे भी पढ़ें: राहुल गांधी के बयान पर कंगना रनौत का तीखा हमला

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया NEWS CHUSKI के Facebook पेज को LikeTwitterInstagram पर Follow करना न भूलें...