Basti News: संत रविदास जयंती पर समरसता भोज, विश्व हिन्दू महासंघ ने हिन्दू एकता का किया आह्वान

sant ravidas jayanti samarasta bhoj

Basti News: संत शिरोमणि गुरू रविदास जयंती के उपलक्ष्य में सोमवार को यहां विश्व हिन्दू महासंघ द्वारा एक भव्य ‘समरसता भोज’ और शोभायात्रा का आयोजन किया गया। गौतम इंटर कॉलेज, पिपरा गौतम में आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य हिन्दू समाज को एकजुट करना और संत रविदास के संदेश को आगे बढ़ाना बताया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि और विश्व हिन्दू महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष भिखारी प्रजापति ने कहा, हमारा लक्ष्य अलग-अलग धड़ों में बंटे हिन्दू समाज को एक सूत्र में पिरोकर उन्हें और शक्तिशाली बनाना है। संत रविदास जी ने जो समरसता और समानता का संदेश दिया, उसे आज के समय में जीवित रखने की जरूरत है।

sant ravidas jayanti samarasta bhoj

इस अवसर पर एक भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसके बाद समरसता भोज का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने हिन्दू समाज की रक्षा, संकट के समय में आपसी सहयोग और एकजुटता पर जोर दिया। संगठन ने समाज सेवा के लिए कुछ विशिष्ट लोगों को सम्मानित भी किया।

इसे भी पढ़ें: भारत-चीन मुद्दे पर राहुल गांधी और स्पीकर के बीच लोकसभा में तकरार

विश्व हिन्दू महासंघ के जिलाध्यक्ष अखिलेश सिंह ने आगंतुकों का स्वागत करते हुए कहा, हिन्दू समाज की एकजुटता के लिए हम निरंतर रचनात्मक आयोजन करते हैं। साथ ही, हिन्दू हितों की रक्षा के लिए हमारा संघर्ष भी जारी है।

कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री राना दिग्विजय सिंह, पूर्व प्रदेश मंत्री हियुवा अरुण भारती, अभय सिंह, सुधीर सिंह सहित कई पदाधिकारी और सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे। आयोजन में विभिन्न समाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने भी हिस्सा लिया और हिन्दू समाज में आपसी भाईचारे और सद्भाव को मजबूत करने का संकल्प दोहराया।

इसे भी पढ़ें: धर्म के नाम पर ट्रोल करने वालों को उर्फी जावेद का बेबाक जवाब

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया NEWS CHUSKI के Facebook पेज को LikeTwitterInstagram पर Follow करना न भूलें...