Basti News: इंस्टाग्राम पर दोस्ती, फिर घर में घुसकर दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज
Basti News: उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में सोशल मीडिया के दुरुपयोग और नाबालिगों की सुरक्षा से जुड़ा एक गंभीर मामला प्रकाश में आया है। छावनी थाना क्षेत्र की एक किशोरी को प्रेम जाल में फंसाकर उसके साथ दुष्कर्म करने और फोटो वायरल करने की धमकी देने के आरोप में महराजगंज के एक युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
इंस्टाग्राम से शुरू हुआ खतरनाक खेल
पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया कि उसकी जान-पहचान महराजगंज निवासी विवेक श्रीवास्तव से इंस्टाग्राम पर हुई थी। धीरे-धीरे बातों का सिलसिला बढ़ा और विवेक ने उसे अपने प्रेमजाल में फंसा लिया। वह किशोरी की हर छोटी-बड़ी गतिविधि पर नजर रखने लगा था।
अकेलेपन का फायदा उठाकर वारदात
घटना 16 जून] 2024 की है। आरोपी को पता चला कि किशोरी के परिवार वाले किसी काम से बाहर गए हुए हैं और वह घर पर अकेली है। विवेक चुपके से उसके गांव पहुँचा और जबरन घर के अंदर घुस गया। किशोरी के विरोध के बावजूद आरोपी ने उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए और मोबाइल से उसकी आपत्तिजनक तस्वीरें खींच लीं।

फोटो वायरल करने की धमकी
वारदात के बाद आरोपी ने किशोरी को बुरी तरह डराया-धमकाया। उसने धमकी दी कि अगर उसने इस बारे में किसी को भी बताया तो वह इन तस्वीरों को सोशल मीडिया पर वायरल कर देगा। डरी-सहमी किशोरी ने काफी समय तक चुप्पी साधे रखी, लेकिन बाद में कोर्ट के हस्तक्षेप के बाद मामला पुलिस तक पहुँचा।
इसे भी पढ़ें: केजरीवाल को झटका, शराब घोटाला केस से जज हटाने की मांग ठुकराई
थानाध्यक्ष छावनी, चंदन ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर आरोपी विवेक श्रीवास्तव के खिलाफ दुष्कर्म (Rape), जान से मारने की धमकी और पॉक्सो (POCSO) एक्ट सहित विभिन्न गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की गहराई से जांच सब-इंस्पेक्टर संतोष सिंह को सौंपी गई है।
इसे भी पढ़ें: Election Date 2026: पांच राज्यों में चुनाव का ऐलान
