Ayodhya Deepotsav 2023: अयोध्या में निर्माणाधीन भव्य श्रीराम मंदिर में 22 जनवरी को रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा होनी है। इसे लेकर अयोध्या को सजाया संवारा जा रहा है। प्रदेश की योगी सरकार अयोध्या को एक बार फिर उसका प्राचीन वैभव प्रदान करने में लगी है। दो माह बाद प्रभु श्रीराम अपने भव्य मंदिर में विराजमान होंगे, इसके चलते इस वर्ष दीपोत्सव को लेकर खासा उत्साह देखते ही बन रहा है। वहीं योगी सरकार दीपोत्सव पर एक बार फिर विश्व कीर्तिमान रचने में जी जान से जुटी है।

इसी कड़ी में अयोध्या में बने धर्म पथ पर गोस्वामी तुलसीदास कृत श्रीरामचरितमानस के सातों अध्याय (बाल कांड, अयोध्या कांड, अरण्य कांड, किष्किंधा कांड, सुंदर कांड, लंका कांड और उत्तर कांड पर आधारित खूबसूरत द्वार बनाए जा रहे हैं। इसके अलावा विभिन्न किस्म की लाइटों से नगर को रौशन किया जा रहा है।

Deepotsav 2023

दीपोत्सव पर श्रद्धालुओं को होगी प्राचीन अयोध्या की अनुभूति

संस्कृति विभाग की ओर से तैयार कराए जा रहे इन द्वारों को पर्यटन विभाग की देखरेख में लगाया जा रहा है। पर्यटन अधिकारी आरपी यादव ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर अयोध्या को उसके पौराणिक वैभव व गरिमा में सजाया संवारा जा रहा है। इसके लिए करोड़ों रुपए से अयोध्या में विकास कार्य किये जा रहे हैं। इसी क्रम में धर्म पथ पर रामायण के सातों अध्यायों के विभिन्न प्रसंगों पर आधारित द्वार बनाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि द्वारों के बनने से श्रद्धालुओं को दीपोत्सव के मोके पर अयोध्या पहुंचने पर प्राचीन अयोध्या की अनुभूति होगी।

Deepotsav 2023

धर्मपथ पर लगाई जा रही विभिन्न प्रकार की लाइटें

उन्होंने बताया कि दीपोत्सव के मौके पर अयोध्या को विभिन्न प्रकार की लाइटों से सजाने संवारने का काम तेजी से हो रहा है। इसी कड़ी में धर्मपथ पर विभिन्न प्रकार की लाइट लगाई जा रही हैं, जिसमें राम मंदिर, चांद मॉडल, दीप मॉडल व वॉल मॉडल की लाइटों से अयोध्या को जगमग किया जा रहा है।

Deepotsav 2023

इसे भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश एजुकेशन लीडरशिप अवार्ड में एसएमएस लखनऊ का दबदबा

इसे भी पढ़ें: गुटबाजी में छात्रों ने इकाई अध्यक्ष धीरज दार्शनिक पर हमला

Spread the news