एयरस्ट्राइक के डर से बंकर में छिपे अयातुल्ला खामेनेई, छोटे बेटे मसूद को सौंपी देश की कमान

ayatollah khamenei

Newschuski Digital Desk: अमेरिका की ओर से संभावित हवाई हमले की आशंका ने ईरान के गलियारों में खलबली मचा दी है। खुफिया रिपोर्टों के मुताबिक, 86 वर्षीय अयातुल्ला अली खामेनेई तेहरान स्थित एक अभेद्य अंडरग्राउंड बंकर में शिफ्ट हो गए हैं। ईरानी सेना के आला अधिकारियों ने उन्हें आगाह किया था कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप कभी भी एयरस्ट्राइक का आदेश दे सकते हैं।

खामेनेई जिस बंकर में हैं, वह कई गुप्त सुरंगों से जुड़ा है ताकि आपात स्थिति में उन्हें तुरंत सुरक्षित स्थान पर ले जाया जा सके। तनाव का बड़ा कारण अमेरिकी नौसेना के USS अब्राहम लिंकन कैरियर स्ट्राइक ग्रुप का फारस की खाड़ी की ओर बढ़ना है। ट्रंप ने इसे ईरान के लिए सीधी चेतावनी करार दिया है।

बेटे मसूद के हाथ में सत्ता की चाबी

अपनी अनुपस्थिति में खामेनेई ने देश के कामकाज को पटरी पर रखने के लिए अपने 53 वर्षीय सबसे छोटे बेटे मसूद खामेनेई को अस्थायी जिम्मेदारी सौंपी है। मसूद अब सरकार के कार्यकारी अंगों और सत्ता के केंद्रों के बीच कड़ी का काम कर रहे हैं और अहम फैसलों की निगरानी कर रहे हैं।

हमेशा सोशल मीडिया पर सक्रिय रहने वाले खामेनेई ने 17 जनवरी के बाद से X (ट्विटर) पर कोई पोस्ट नहीं किया है। ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान ने दो टूक कहा है कि अगर खामेनेई पर आंच आई, तो इसे सीधा ‘जंग’ माना जाएगा। संसद की सुरक्षा कमेटी ने भी साफ किया है कि हमला होने पर ‘जिहाद’ का ऐलान कर दिया जाएगा।

इसे भी पढ़ें: देश के असली 45 गुमनाम नायकों को पद्मश्री सम्मान

आंतरिक विद्रोह से भी जूझ रहा है ईरान

खामेनेई ने अपने आखिरी पोस्ट में देश में चल रहे हिंसक प्रदर्शनों के लिए बाहरी ताकतों को जिम्मेदार ठहराया था। ईरान में बीते 19 दिनों से चल रहे विरोध प्रदर्शनों में भारी हिंसा हुई है। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक 3,000 मौतें हुई हैं, लेकिन कुछ मानवाधिकार संगठन यह संख्या 20,000 तक बता रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: कैसे चुनी जाती हैं कर्तव्य पथ की भव्य झांकियां

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया NEWS CHUSKI के Facebook पेज को LikeTwitterInstagram पर Follow करना न भूलें...