बेहद बोल्ड अंदाज में नजर आईं अरबाज खान की गर्लफ्रेंड जॉर्जिया एंड्रियानी, इस प्रोजेक्ट पर कर रही हैं काम

अरबाज खान की गर्लफ्रेंड जॉर्जिया एंड्रियानी (Giorgia Andriani) आज सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई हैं। अपने इंस्टाग्राम पर जॉर्जिया ने बिकिनी में दो तस्वीरें पोस्ट की हैं। ये तस्वीरें उनके फैंस को इतनी पसंद आ रही हैं कि फैंस तारीफ करते नहीं थक रहे। जॉर्जिया इन दिनों दुबई हैं और अपने अगले प्रोजेक्ट की शूटिंग कर रही हैं। इसी दौरान उन्होंने समय निकालकर बिकिनी में फोटोशूट कराया है और इंस्टा पर पोस्ट किया है। कैप्शन में उन्होंने लिखा है- Floating into summer like!!

इसे भी पढ़ें: नुसरत और निखिल की शादी खतरे में, इस को-स्टार को डेट कर रही एक्ट्रेस!

जो तस्वीर जॉर्जिया ने पोस्ट की है उसमें वो हॉल्टर नेक बिकिनी में हैं और अपनी टोंड बॉडी फ्लॉन्ट कर रही हैं। जॉर्जिया पहली बार ऐसी तस्वीर पोस्ट नहीं कर रही हैं बल्कि अक्सर वो सोशल मीडिया पर अपनी खूबसूरत तस्वीरें भेजती रहती हैं। काम की बात करें तो जॉर्जिया हाल ही में मीका सिंह के म्यूजिक एलबम रूप तेरा मस्ताना में नजर आईं थीं, जिसमें उन्हें काफी पसंद किया गया। फिल्मों की बात करें तो जॉर्जिया जल्द ही वेलकम टु बजरंगपुर में दिखेंगी। इस फिल्म में उनके अपोजिट श्रेयस तलपड़े हैं। जॉर्जिया इसके अलावा साउथ में भी अपना नाम बना चुकी हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Giorgia Andriani (@giorgia.andriani22)

आपको बता दें कि अरबाज खान से नाम जुड़ने के बाद जॉर्जिया को काफी पॉपुलैरिटी मिली। मलाइका अरोड़ा से अलग होने के बाद अरबाज जॉर्जिया को डेट कर रहे हैं। अक्सर ही ये दोनों साथ नजर आते हैं। जॉर्जिया खान परिवार के फैमिली गेट टुगेदर में भी पहुंचती हैं।

इसे भी पढ़ें: ‘मिक्की सिंह फोन’ गाने पर धनाश्री और सरगुन मेहता ने किया धमाकेदार डांस

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया NEWS CHUSKI के Facebook पेज को LikeTwitterInstagram पर Follow करना न भूलें...