प्राइवेट वीडियो लीक होने पर भड़कीं अलीना आमिर, पंजाब की सीएम मरियम नवाज से लगाई सख्त सजा की गुहार

pakistan star aleena amir

Newschuski Digital Desk: सोशल मीडिया स्टार अलीना आमिर का एक 5 मिनट 24 सेकंड का कथित एमएमएस (MMS) पिछले एक हफ्ते से इंटरनेट पर चर्चा का विषय बना हुआ है। इस वीडियो ने न केवल सोशल मीडिया पर खलबली मचा दी है, बल्कि अलीना की छवि पर भी सवाल खड़े किए थे। अब अलीना ने खुद सामने आकर इस पूरे विवाद की असलियत दुनिया के सामने रखी है।

यह मेरी वीडियो नहीं, घटिया मानसिकता का खेल है

अलीना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो साझा करते हुए साफ किया कि इंटरनेट पर जो वीडियो फैलाया जा रहा है, वह पूरी तरह से ‘डीपफेक’ (Deepfake) है। यानी तकनीक के जरिए उनका चेहरा किसी और के वीडियो पर लगाया गया है।

View this post on Instagram

A post shared by Alina Amir (@alinaamiirr)

अलीना ने गुस्से में कहा, मैं पिछले एक हफ्ते से यह सब देख रही थी और खामोश थी। लेकिन अब हद हो गई है। मैंने अपनी 100 से ज्यादा फर्जी वीडियो देख ली हैं। मैं हैरान हूँ कि लोग किसी को बदनाम करने के लिए किस हद तक गिर सकते हैं। यह सिर्फ एक फर्जी वीडियो नहीं, बल्कि उन लोगों की घटिया मानसिकता का सबूत है जो इसे ट्रेंड कर रहे हैं।

अपनी सुरक्षा और गरिमा को लेकर चिंतित अलीना ने पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की मुख्यमंत्री मरियम नवाज से इस मामले में हस्तक्षेप करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि ऐसे लोग महिलाओं का डिजिटल उत्पीड़न करते हैं और उन्हें सजा मिलना बहुत जरूरी है।

अलीना ने आगे कहा, साइबर क्राइम विभाग अच्छा काम कर रहा है, लेकिन मैं अफसरों से गुजारिश करती हूँ कि जो लोग फर्जी वीडियो बनाकर और फैलाकर मेरा उत्पीड़न कर रहे हैं, उन्हें कड़ी से कड़ी सजा दी जाए।

कौन हैं अलीना आमिर

अलीना आमिर पाकिस्तान की एक बेहद लोकप्रिय सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं। इंस्टाग्राम पर उन्हें लाखों लोग फॉलो करते हैं और उनके लाइफस्टाइल वीडियो काफी पसंद किए जाते हैं। हालांकि, इस विवाद के बाद से उनकी सर्चिंग इंटरनेट पर काफी बढ़ गई है, जिसे अलीना ने अपनी प्राइवेसी पर हमला बताया है।

इसे भी पढ़ें: भारत-यूरोपियन यूनियन का ऐतिहासिक व्यापार समझौता

अलीना ने आगे कहा, साइबर क्राइम विभाग अच्छा काम कर रहा है, लेकिन मैं अफसरों से गुजारिश करती हूँ कि जो लोग फर्जी वीडियो बनाकर और फैलाकर मेरा उत्पीड़न कर रहे हैं, उन्हें कड़ी से कड़ी सजा दी जाए।

कौन हैं अलीना आमिर

अलीना आमिर पाकिस्तान की एक बेहद लोकप्रिय सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं। इंस्टाग्राम पर उन्हें लाखों लोग फॉलो करते हैं और उनके लाइफस्टाइल वीडियो काफी पसंद किए जाते हैं। हालांकि, इस विवाद के बाद से उनकी सर्चिंग इंटरनेट पर काफी बढ़ गई है, जिसे अलीना ने अपनी प्राइवेसी पर हमला बताया है।

इसे भी पढ़ें: अंजुम बनीं अंजलि, मंदिर में प्रेमी मोनू के साथ लिए सात फेरे

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया NEWS CHUSKI के Facebook पेज को LikeTwitterInstagram पर Follow करना न भूलें...