Aligarh News: यार के साथ होटल के कमरे में थी पत्नी, पुलिस लेकर पहुंच गया पति

aligarh hotel high voltage drama husband caught wife with lover

Aligarh News: रामघाट रोड स्थित एक आलीशान होटल रविवार को उस वक्त अखाड़ा बन गया, जब बुलंदशहर के एक युवक ने अपनी पत्नी की बेवफाई का पर्दाफाश करने के लिए पुलिस के साथ होटल के कमरे में ‘रेड’ मार दी। करीब साढ़े तीन साल पहले लव मैरिज करने वाले इस जोड़े का रिश्ता अब कोर्ट की दहलीज से होता हुआ थाने तक पहुँच गया है।

बुलंदशहर के गुलावठी का रहने वाला युवक रविवार को अपनी बहन के घर अलीगढ़ आया था। शहर में घूमते वक्त उसकी नजर अचानक अपनी पत्नी पर पड़ी, जो किसी अजनबी युवक के साथ काफी घुल-मिलकर बात कर रही थी। हंगामा करने के बजाय पति ने जासूस की तरह दोनों का पीछा किया। उसने देखा कि उसकी पत्नी उस युवक के साथ रामघाट रोड के एक होटल में गई और वहां कमरा बुक किया।

aligarh hotel high voltage drama husband caught wife with lover

दरवाजा खुला और शुरू हुआ हंगामा

जैसे ही दोनों कमरे के अंदर गए, पति ने तुरंत क्वार्सी थाना पुलिस को फोन कर दिया। पुलिस टीम के पहुँचते ही वह उन्हें लेकर सीधे उस कमरे के बाहर पहुँचा। पुलिस ने जब दरवाजा खुलवाया, तो अंदर का नजारा देखकर पति के पैरों तले जमीन खिसक गई। उसकी पत्नी अपने प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ी गई। इसके बाद कमरे के अंदर ही पति और प्रेमी के बीच जमकर गाली-गलौज और हाथापाई हुई।

लव मैरिज का कड़वा अंत

पूछताछ में पता चला कि दोनों ने बड़े चाव से लव मैरिज की थी, लेकिन शादी के कुछ समय बाद ही खटास आ गई। पत्नी पहले ही पति पर मुकदमा दर्ज करा चुकी है और दोनों का मामला कोर्ट में चल रहा है। महिला अपने पति से अलग रह रही थी, लेकिन रविवार को प्रेमी के साथ पकड़े जाने पर मामला और बिगड़ गया।

इसे भी पढ़ें: Oscars 2026: वन बैटल आफ्टर अनदर बनी बेस्ट फिल्म

क्वार्सी इंस्पेक्टर नरेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि तीनों को थाने लाया गया था। वहां भी घंटों तक आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला चलता रहा। पुलिस ने महिला के प्रेमी मृदुल के खिलाफ शांतिभंग की धारा में कार्रवाई की है। महिला को उसकी मां के सुपुर्द कर दिया गया है।

इसे भी पढ़ें: Lucknow News: गैस कालाबाजारी में सपा नेता सोनू कनौजिया पर केस

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया NEWS CHUSKI के Facebook पेज को LikeTwitterInstagram पर Follow करना न भूलें...