चंडीगढ़। चुनाव के दौरान हिंसा की घटना का होना कोई नई बात नहीं है। शायद यही वजह भी है कि कोई शरीफ आदमी चुनाव मैदान में उतरने की हिम्मत नहीं जुटा पाता है। पंजाब निकाय चुनाव से पहले बड़ी हिंसक घटना सामने आ रही है।  राज्य के जलालाबाद में शिरोमणि अकाली दल के प्रमुख सुखबीर सिंह बादल की गाड़ी पर जानलेवा हमला हुआ है। इस हमले के दौरान कई राउंड गोलियां भी चलाई गईं। वही अकाली दल ने इस हमले के पीछे कांग्रेस पर आरोप लगाया है। इस हमले में अकाली दल के तीन कार्यकर्त्ता गोली लगने से घायल हो गए हैं।

मिल रही जानकारी के अनुसार, सुखबीर सिंह बादल की गाड़ी पर उस समय हमला हुआ है, जब वह अपनी पार्टी के कैंडिडेट के साथ आगामी पंजाब निकाय चुनाव के लिए जलालाबाद के एसडीएम ऑफिस को जा रहे थे। इसी दौरान कांग्रेस और अकाली दल के कार्यकर्ता आपस में भीड़ गए और दोनों गुटों के बीच हिंसक झड़प हो गई। इस हमले का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल है। इस वीडियो में साफ़ देखा जा सकता है कि एक सफेद रंग की गाड़ी के पास कुछ लोग दिखाई दे रहे हैं, जिनके डंडे और पत्थर लिए हुए हैं। हमले के बाद शिरोमणि अकाली दल ने बयान जारी कर कहा है, पुलिस समर्थित कांग्रेस के गुंडों ने आज सुखबीर सिंह बादल पर जानलेवा हमला किया है। उनको बचाने की कोशिश में पार्टी के तीन कार्यकर्त्ता गोली लगने से घायल हो गए हैं।

हमले के बाद पुलिस अधिकारी भी घटना वाली जगह पर पहुँच गए है और मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं इससे एक दिन पहले सोमवार को भी इसी तरह का मामला सामने आया था, जिसमें आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के बीच टकराव हो गई थी।

इसे भी पढ़ें: बजट में दिखा परिवर्तन, डिजिटल इंडिया की तरफ एक और कदम

Spread the news