प्रतीक यादव के अकाउंट से अपर्णा यादव के खिलाफ फिर विवादित पोस्ट, भाई बोले- अकाउंट हैक
Lucknow News: समाजवादी पार्टी संस्थापक मुलायम सिंह यादव के परिवार में एक बार फिर पारिवारिक और राजनीतिक विवाद सुर्खियों में है। सोमवार को मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक यादव के इंस्टाग्राम अकाउंट से उनकी पत्नी और भाजपा नेता अपर्णा यादव के खिलाफ बेहद आपत्तिजनक और कड़े पोस्ट शेयर किए गए, जिनमें उन पर गंभीर आरोप लगाते हुए तलाक की बात कही गई। हालांकि, अपर्णा के भाई अमन बिष्ट ने तुरंत इन पोस्टों को फर्जी बताते हुए दावा किया कि प्रतीक का अकाउंट हैक हो गया था।
प्रतीक यादव के अकाउंट (@iamprateekyadav) से सुबह 11 बजे और शाम 7:25 बजे दो पोस्ट शेयर किए गए।
पहला पोस्ट: अपर्णा की तस्वीर के साथ, जिसमें उन्हें मतलबी औरत, परिवार के रिश्ते खराब करने वाली, मशहूर होने की भूखी और बुरी आत्मा कहा गया। लिखा, मैं इसे जल्द से जल्द तलाक देने जा रहा हूं।
View this post on Instagram
दूसरा पोस्ट: 8 घंटे बाद आया, जो और भी भावनात्मक था। इसमें लिखा गया, मेरी मां, पिता और भाई से रिश्ता टूट गया… मैंने अपने बच्चे की कसम खाकर कहता हूं कि मैंने जिंदगी में सबसे बड़ा झूठा और स्वार्थी व्यक्ति देखा है। ये पोस्ट तुरंत वायरल हो गए और राजनीतिक व सामाजिक हलकों में हलचल मच गई।

अपर्णा पक्ष का दावा, अकाउंट हैक
घटना के तुरंत बाद, अपर्णा यादव के भाई अमन बिष्ट ने मीडिया से बात करते हुए पूरे मामले को साजिश बताया। उन्होंने कहा, प्रतीक यादव ने ऐसा कुछ नहीं लिखा। उनका इंस्टाग्राम अकाउंट हैक हो गया है। यह किसी दुश्मन की साजिश है जो परिवार में फूट डालना चाहता है। अपर्णा की टीम ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है और दोनों के रिश्ते को सामान्य बताया गया है। हालांकि, लोग यह पूछ रहे हैं कि अगर पोस्ट फर्जी हैं, तो उन्हें अब तक डिलीट क्यों नहीं किया गया?
इसे भी पढ़ें: रोहिणी घावरी ने अपर्णा यादव का लिया पक्ष, प्रतीक यादव को बताया मूर्ख
रिश्तों में दरार पुरानी
यह पहली बार नहीं है जब प्रतीक और अपर्णा के बीच तनाव सार्वजनिक हुआ है। फरवरी 2025 में भी प्रतीक ने अपर्णा के खिलाफ कुछ कड़े पोस्ट किए थे, जिनमें उन्होंने कहा था कि अपर्णा ने मेरी जिंदगी नर्क बना दी है और वह जो भी करती है, पैसे और पावर के लिए करती है। उन पोस्टों को भी बाद में हटा दिया गया था।
रिश्तों में दरार का मुख्य कारण राजनीतिक मतभेद माने जा रहे हैं। अपर्णा ने 2022 में समाजवादी पार्टी छोड़कर भाजपा ज्वाइन की, जो प्रतीक और उनके परिवार (जो सपा से जुड़े हैं) को रास नहीं आया।
इसे भी पढ़ें: प्रतीक यादव ने की पत्नी अपर्णा यादव को तलाक देने की घोषणा
