MS Dhoni ने IPL से लिया संन्यास, अब चेन्नई सुपर किंग्स में निभाएंगे यह बड़ी जिम्मेदारी
MS Dhoni IPL Retirement: भारतीय क्रिकेट और आईपीएल इतिहास के सबसे सफलतम कप्तानों में शुमार महेंद्र सिंह धोनी ने आखिरकार आईपीएल को अलविदा कह दिया है। चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के इस दिग्गज खिलाड़ी ने 45 वर्ष की उम्र में बतौर खिलाड़ी आईपीएल से संन्यास लेने का आधिकारिक ऐलान कर दिया है। अपनी करिश्माई कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स को पांच बार आईपीएल चैंपियन बनाने वाले ‘थाला’ धोनी अब मैदान पर चौके-छक्के लगाते हुए नजर नहीं आएंगे। हालांकि, फैंस के लिए राहत की बड़ी खबर यह है कि संन्यास के तुरंत बाद फ्रेंचाइजी ने उन्हें नई भूमिका सौंप दी है और वे अब टीम के साथ बतौर ‘मेंटॉर’ जुड़े रहेंगे।
CSK ने लिखा- जिंदगी में एक बार मिलने वाला खिलाड़ी
एमएस धोनी के संन्यास की घोषणा के साथ ही चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर एक बेहद भावुक पोस्ट साझा किया। फ्रेंचाइजी ने धोनी को सदी में एक बार आने वाला खिलाड़ी बताते हुए लिखा कि न धोनी जैसा कोई खिलाड़ी पहले आया था और न ही कभी आएगा। सीएसके ने पोस्ट में लिखा, जिंदगी में एक बार मिलने वाला खिलाड़ी, एक नया रोल और एक ऐसा रिश्ता जो हमेशा अटूट रहेगा। महेंद्र सिंह धोनी ने चेन्नई सुपर किंग्स के टीम मेंटॉर का पद संभाल लिया है। अनगिनत ऐतिहासिक जीतों, कठिन दौर और सुनहरी यादों के जरिए एमएस शुरू से ही हमारे दिलों में बसे रहे हैं। टीम को गौरव के शिखर तक ले जाने से लेकर सुपर किंग्स की अगली पीढ़ी का मार्गदर्शन करने तक, थाला हमेशा हमारी पहचान का हिस्सा रहेंगे और चेन्नई हमेशा उनका घर रहेगा।
OFFICIAL ANNOUNCEMENT 🦁💛
A once-in-a-lifetime player.
A new role. A bond that lasts forever 💛
Mahendra Singh Dhoni takes charge as the Team Mentor of Chennai Super Kings!
Through countless victories, challenging times, and memories that will stay in our hearts forever, MS… pic.twitter.com/TA5Qfrq4dI
— Chennai Super Kings (@ChennaiIPL) November 17, 2026
इसे भी पढ़ें: पत्रकारिता का जनाजा और पत्रकारों की बेबसी!
फ्रेंचाइजी मालिक एन श्रीनिवासन ने खोले पुराने राज
चेन्नई सुपर किंग्स के मालिक एन श्रीनिवासन ने भी धोनी के संन्यास पर भावुक प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह महान खिलाड़ी सदैव चेन्नई परिवार का अभिन्न अंग रहेगा। श्रीनिवासन ने अपने बयान में कहा, धोनी के बिना सीएसके का कोई अस्तित्व नहीं है। करीब दो दशकों से हम जीत, हार और हर उतार-चढ़ाव में एक-दूसरे के साथ कदम से कदम मिलाकर चले हैं। हमारे इस अटूट रिश्ते की सबसे बड़ी वजह आपसी भरोसा है, जहां हम कभी एक-दूसरे के इरादों पर सवाल नहीं उठाते। साल 2008 की नीलामी को याद करते हुए उन्होंने कहा कि उस वक्त उन्होंने ही इस बात पर जोर दिया था कि धोनी को हर हाल में सीएसके का हिस्सा होना चाहिए, जो बाद में उनके जीवन का सबसे बेहतरीन फैसला साबित हुआ। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह फैसला केवल मैदान पर मिली कामयाबियों के लिए नहीं, बल्कि धोनी की महान शख्सियत की वजह से खास रहा है।
इसे भी पढ़ें: राहुल गांधी के वोट चोरी नारे पर इटली में पलटवार
