ग्लोरिया वॉन हैब्सबर्ग से बिलावल भुट्टो के निकाह की चर्चा तेज, PPP ने दावों को बताया निराधार

Bilawal Bhutto & Gloria Von Habsburg

Bilawal Bhutto Marriage Rumors: पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (PPP) के चेयरमैन और पूर्व विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी के निकाह को लेकर सोशल मीडिया पर अटकलों का बाजार गर्म है। वायरल दावों में कहा जा रहा है कि 38 वर्षीय बिलावल ऑस्ट्रिया के पूर्व शाही परिवार से जुड़ी ग्लोरिया वॉन हैब्सबर्ग से विवाह करने जा रहे हैं। इन खबरों को बिलावल के पिता और पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी की हालिया ऑस्ट्रिया यात्रा से जोड़कर देखा जा रहा है।

आसिफ अली जरदारी के ऑस्ट्रिया दौरे से उड़ी निकाह की खबरें

राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी के 27 अगस्त को एक निजी यात्रा पर विदेश जाने के बाद सोशल मीडिया पर यह दावा तेजी से फैला कि वह बेटे के रिश्ते की बात करने ऑस्ट्रिया गए हैं। हालांकि, राष्ट्रपति कार्यालय ने यात्रा के उद्देश्य को सार्वजनिक नहीं किया था।

ऑस्ट्रिया के पूर्व सम्राट चार्ल्स प्रथम की परपोती हैं ग्लोरिया वॉन हैब्सबर्ग

वायरल पोस्टों में जिस ग्लोरिया वॉन हैब्सबर्ग का नाम बिलावल की भावी दुल्हन के रूप में लिया जा रहा है, वे 1916 से 1918 तक ऑस्ट्रिया के सम्राट रहे चार्ल्स प्रथम की परपोती हैं। प्रथम विश्व युद्ध के बाद 1918 में हैब्सबर्ग राजवंश का राजनीतिक शासन समाप्त हो गया था। हालांकि, बिलावल और ग्लोरिया के रिश्ते को लेकर अब तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

सगाई या निकाह की नहीं हुई कोई घोषणा: PPP

कराची के मेयर और बिलावल के प्रवक्ता मुर्तजा वहाब ने 29 अगस्त को सोशल मीडिया पर चल रही इन सभी खबरों का खंडन किया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि बिलावल की सगाई या निकाह से जुड़ी खबरें पूरी तरह गलत और निराधार हैं तथा परिवार या पार्टी की ओर से ऐसी कोई घोषणा नहीं की गई है।

होने वाली पत्नी को पहले बहनों का दिल जीतना होगा

बिलावल भुट्टो ने 2022 में संयुक्त राष्ट्र महासभा के दौरान शादी की योजना की बात स्वीकार की थी, लेकिन कोई समयसीमा तय नहीं की थी। इससे पहले 2016 में उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा था कि जो भी लड़की उनसे शादी करना चाहती है, उसे सबसे पहले उनकी बहनों का दिल जीतना होगा, जो आसान काम नहीं है।

इसे भी पढ़ें: क्यूबा की जोआना उरांगा ने जीता मिस टीन इंटरनेशनल 2026 का ताज

कौन हैं बिलावल भुट्टो जरदारी

21 सितंबर 1988 को जन्मे बिलावल भुट्टो पूर्व प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो और राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी के बेटे हैं।

2007: मां की हत्या के बाद 19 साल की उम्र में PPP के चेयरमैन बने।

2018: पहली बार नेशनल असेंबली के सदस्य चुने गए।

2022-23: शहबाज शरीफ सरकार में पाकिस्तान के विदेश मंत्री रहे।

2024: दोबारा नेशनल असेंबली के सदस्य चुने गए।

इसे भी पढ़ें: दिल्ली की जिस बस में यूपी की छात्रा के साथ हुआ गैंगरेप उसका वीडियो आया सामने

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया NEWS CHUSKI के Facebook पेज को LikeTwitterInstagram पर Follow करना न भूलें...