क्यूबा की जोआना उरांगा ने जीता मिस टीन इंटरनेशनल 2026 का ताज

Miss Teen International 2026

Miss Teen International 2026: राजस्थान की राजधानी जयपुर में आयोजित प्रतिष्ठित सौंदर्य प्रतियोगिता मिस टीन इंटरनेशनल 2026 का खिताब क्यूबा की जोआना उरांगा ने अपने नाम कर लिया है। जोआना ने इस अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपनी संस्कृति, मूल्यों और नेतृत्व क्षमता का बेहतरीन परिचय देते हुए जजों को प्रभावित किया और ताज हासिल किया।

भारत के लोगों ने दिया घर जैसा अहसास

जीत के बाद मीडिया से बात करते हुए जोआना ने बताया कि वह इस प्रतियोगिता के लिए पिछले तीन सालों से तैयारी कर रही थीं। उन्होंने कहा कि उनका एक बड़ा सपना सच हो गया है और लोगों को हमेशा सपने देखते रहने की सलाह दी। इसके साथ ही उन्होंने भारत के आतिथ्य की तारीफ करते हुए कहा कि यहाँ के लोगों ने उन्हें बिल्कुल घर जैसा अहसास कराया और वह दोबारा भारत जरूर आना चाहेंगी।

20 से अधिक देशों की सुंदरियों ने लिया भाग

इस प्रतियोगिता में कनाडा, फ्रांस, जर्मनी, इंडिया, जापान, मैक्सिको, नीदरलैंड्स, फिलीपींस और अमेरिका समेत दुनिया भर के 20 से अधिक देशों की प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था। मिस टीन इंटरनेशनल के मालिक निखिल आनंद ने जोआना उरांगा को बधाई दी और बताया कि क्यूबा ने पहली बार यह ताज जीता है।

इसे भी पढ़ें: दिल्ली की जिस बस में यूपी की छात्रा के साथ हुआ गैंगरेप उसका वीडियो आया सामने

भारत मामूली अंतर से ताज से चूका

निखिल आनंद ने सभी कंटेस्टेंट्स के प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि विजेता का चयन करना काफी कठिन था। उन्होंने भारतीय प्रतिभागी के प्रदर्शन की भी तारीफ की और कहा कि यह एक प्रतियोगिता है, जिसमें भारत बेहद मामूली अंतर से खिताब जीतने से चूक गया।

इसे भी पढ़ें: योगी सरकार शिक्षकों को देगी सम्मान, राज्य अध्यापक पुरस्कार-2025 के लिए 61 लोगों का चयन

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया NEWS CHUSKI के Facebook पेज को LikeTwitterInstagram पर Follow करना न भूलें...