दिल्ली की जिस बस में यूपी की छात्रा के साथ हुआ गैंगरेप उसका वीडियो आया सामने
Newschuski Digital Desk: उत्तर प्रदेश के मैनपुरी की रहने वाली 11वीं की एक छात्रा के साथ दिल्ली के कश्मीरी गेट इलाके में चलती स्लीपर बस में गैंगरेप की दर्दनाक घटना सामने आई। परिजनों से किसी बात पर विवाद होने के बाद 16 वर्षीय पीड़िता नोएडा में रहने वाले अपने चचेरे भाई के पास जाने के लिए निकली थी। रास्ते में भारी बारिश और अंधेरा होने के कारण वह अपने गंतव्य के बजाय परी चौक पर उतर गई। वहाँ से नोएडा सेक्टर-63 जाने का झांसा देकर स्लीपर बस के स्टाफ ने उसे गाड़ी में बिठाया और फिर उसके साथ दरिंदगी की।
कंडक्टर और ड्राइवर ने दिया वारदात को अंजाम
बस चलने के कुछ देर बाद ही कंडक्टर ने पीड़िता के साथ अश्लील हरकतें करना शुरू कर दिया। इसके बाद ड्राइवर और कंडक्टर दोनों ने मिलकर नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म किया। जब पीड़िता ने इसका विरोध किया, तो आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पीड़िता को देर रात कश्मीरी गेट बस अड्डे के पास रिंग रोड पर बदहवास और घायल अवस्था में फेंककर फरार हो गए।
🚨
दिल्ली मे 16 वर्षीय लड़की के साथ बस में सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, बस फॉरेंसिक जांच के लिए जब्त।
घटना 4 अगस्त की रात मे हुई। उत्तर प्रदेश से अपनी चचेरी बहन से मिलने नोएडा जा रही किशोरी भारी बारिश के दौरान कथित तौर पर परी चौक पर गलती से उतर गई।आरोप है कि उसने मदद के लिए एक… pic.twitter.com/74832HIrRV
— Yati Sharma (@yati_Official1) August 31, 2026
तिमारपुर बस पार्किंग से पकड़े गए आरोपी
पीड़िता ने हिम्मत दिखाते हुए घायल अवस्था में ही पुलिस से संपर्क कर घटना की जानकारी दी। त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने तिमारपुर बस पार्किंग से बस के ड्राइवर कुलदीप और कंडक्टर संदीप को गिरफ्तार कर लिया। वारदात में इस्तेमाल विश्वनाथ कंपनी की स्लीपर बस (नंबर: UP83E T3789) को जब्त कर लिया गया है। पुलिस ने पीड़िता के परिजनों को दिल्ली बुलाकर छात्रा को उनके सुपुर्द कर दिया है और बस की फॉरेंसिक जांच कराकर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
इसे भी पढ़ें: योगी सरकार शिक्षकों को देगी सम्मान, राज्य अध्यापक पुरस्कार-2025 के लिए 61 लोगों का चयन
इसे भी पढ़ें: मस्जिद परिसर में मौलवी की बेटी के साथ रिश्तेदार ने की हैवानियत
