मिस्ट्री मैन संग पूनम पांडे की तस्वीरें वायरल, इंटरनेट पर मची सनसनी
Newschuski Digital Desk: अपने विवादित बयानों और पब्लिसिटी स्टंट्स के कारण हमेशा सुर्खियों में रहने वाली मॉडल और अभिनेत्री पूनम पांडे एक बार फिर नए विवाद और बदलाव के साथ चर्चा में आ गई हैं। 2011 क्रिकेट विश्व कप के दौरान दिए गए विवादित बयान से लेकर सर्वाइकल कैंसर जागरूकता के नाम पर अपनी झूठी मौत की खबर फैलाने तक, पूनम का नाम अक्सर सनसनीखेज मामलों से जुड़ता रहा है।
View this post on Instagram
हाल ही में उन्होंने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर कुछ नई तस्वीरें साझा की हैं, जिनमें उनका लुक और फेशियल फीचर्स पूरी तरह बदले हुए नजर आ रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स और सोशल मीडिया यूजर्स के मुताबिक, प्लास्टिक सर्जरी और फेशियल प्रोसीजर्स के चलते उनका चेहरा काफी अलग दिख रहा है।

मिस्ट्री मैन संग लव लाइफ का खुलासा
नए ट्रांसफॉर्मेशन के साथ-साथ तस्वीरों में दिख रहे एक रहस्यमयी शख्स ने भी सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। तस्वीरों में पूनम एक अजनबी व्यक्ति के साथ पोज देती हुई नजर आ रही हैं, जिससे उनके फैंस कयास लगा रहे हैं कि वे अपनी नई लव लाइफ को जगजाहिर कर रही हैं। हालांकि, पूनम पांडे ने इस पार्टनर की पहचान को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक बयान या जानकारी साझा नहीं की है।
View this post on Instagram
सोशल मीडिया पर तस्वीरें आते ही नेटिज़न्स के बीच मिली-जुली प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। जहां कुछ फैंस उनके इस नए अवतार और जीवन के नए अध्याय का स्वागत कर रहे हैं, वहीं कई यूजर्स उनके इस अचानक आए मेकओवर को देखकर हैरानी जता रहे हैं।



इसे भी पढ़ें: खली और पूनम पांडे का वीडियो वायरल, द ग्रेट खली को चैलेंज कर बनीं लेडी अंडरटेकर
इसे भी पढ़ें: पूनम पांडे ने सोशल मीडिया पर फ्लॉन्ट किया बेबी बंप, फैंस हैरान
