सीएम योगी के टोंटी वाले बयान पर घमासान, अखिलेश बोले- कुदरत का बुलडोजर घूम गया
Lucknow News: विश्व पर्यावरण दिवस पर एक पेड़ मां के नाम अभियान के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने टोंटी शब्द का जिक्र कर ऐसी टिप्पणी की कि उत्तर प्रदेश की राजनीति गरमा गई। हालाँकि उन्होंने किसी का नाम नहीं लिया, लेकिन उनके बयान को आरोपपरक करार दिया जा रहा है। अब इस पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बिना सीधा नाम लिए तीखी प्रतिक्रिया दी है, जिसे सीएम योगी के बयान से जोड़कर देखा जा रहा है।
'हमने हर घर नल योजना को आगे बढ़ाया तो कोई टोंटी चोरी कर रहा है', सीएम योगी का बड़ा बयान, बोलकर खुद हंस पड़े #Tonti #UttarPradesh #CMYogiAdityanath | #ZeeNews pic.twitter.com/SllQ2sanr4
— Zee News (@ZeeNews) June 5, 2026
हार की हताशा बोल रही है: अखिलेश ने साधा निशाना
अपने सोशल मीडिया पोस्ट में अखिलेश यादव ने लिखा कि कुछ लोग नशे या लत के कारण गलत रास्ते पर चले जाते हैं, जिससे उनका विवेक खत्म हो जाता है और मासूमों की हत्या जैसे जघन्य अपराध भी उन्हें रात में नींद नहीं आने देते। उनके मुताबिक, पूरे होश में होते तो कोई भी इतने ऊँचे पद पर बैठकर इतना निकृष्ट बयान नहीं देता। सपा प्रमुख ने कहा कि अपनी नाकामी के लिए दूसरों को दोष देना हार की मानसिकता को दर्शाता है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा, कुदरत का बुलडोजर अब घूम गया है।
इसे भी पढ़ें: UP Elections 2027 के लिए सपा का मिशन क्लीन-अप
गौरतलब है कि इससे पहले सीएम योगी ने कहा था कि ‘हर घर नल योजना’ के तहत जब पाइप बिछाए गए, तो कुछ लोग टोंटी चोरी कर रहे थे या उन्हें नुकसान पहुँचा रहे थे। उन्होंने यह भी कहा कि मौसम चक्र में बदलाव से सबसे ज्यादा नुकसान किसानों को होगा, जिससे खाद्यान्न संकट खड़ा हो सकता है।
इसे भी पढ़ें: पटना कोचिंग विवाद में नया मोड़, खान सर के बॉडीगार्ड ने की थी फायरिंग
