ममता के समर्थन में उतरे अखिलेश, सुप्रीम कोर्ट से मतगणना की फुटेज लाइव कराने की मांग

akhilesh yadav supports mamata banerjee

Lucknow News: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में टीएमसी को मिली करारी हार के बाद ममता बनर्जी ने इस्तीफा देने से इनकार कर दिया था, और अब उन्हें समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव का समर्थन मिला है। अखिलेश ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में सुप्रीम कोर्ट से मांग की कि बंगाल में मतगणना की सभी सीसीटीवी फुटेज पूरे देश के सामने लाइव उपलब्ध कराई जाएं। उन्होंने यह भी घोषणा की कि वह ममता बनर्जी को नैतिक समर्थन देने के लिए खुद बंगाल जाएंगे।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में अखिलेश यादव ने चुनाव परिणामों पर गहरी नाराजगी जताते हुए कहा कि SIR की प्रक्रिया में जिन सीटों पर वोट कटे, वहां 20,000 से ज्यादा मतों से बीजेपी जीत गई। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट से अपील की कि पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए मतगणना कक्षों की सीसीटीवी रिकॉर्डिंग सार्वजनिक की जाए। अखिलेश ने यह भी कहा कि बंगाल में जो अनुभव उन्हें मिला है, उससे वह उत्तर प्रदेश के आगामी चुनाव में बड़ा सबक लेंगे।

भाजपा जलाने का काम कर रही है: अखिलेश

अखिलेश यादव ने बीजेपी पर तीखा हमला करते हुए कहा, भाजपा जो कार्यालय जलाने का काम कर रही है, मतलब जो चुनाव हारे, उसका सब जला दो। ये तस्वीर दुनिया देख रही है। उन्होंने बीजेपी के शासन मॉडल को दस नंबरी मॉडल करार दिया और आरोप लगाया कि इस मॉडल ने पूरे लोकतंत्र को जकड़ लिया है। साथ ही उन्होंने दावा किया कि 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार उत्तर प्रदेश में बनेगी।

IPAC करार रद्द करने पर दी सफाई

अखिलेश ने हाल ही में IPAC के साथ करार रद्द किए जाने पर भी सफाई दी। उन्होंने कहा, IPAC ने कुछ दिन काम किया, अब हमारे पास फंड नहीं है। दूसरी एजेंसी का हमें साथ लेने को कहा है। उन्होंने बिना नाम लिए एक कंपनी पर आरोप लगाया कि वह सरकार का साथ दे रही है और सूचना विभाग के बजट का 90 प्रतिशत उसी को जाता है। चुनाव आयोग पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा, वो तो सोनपापड़ी है, झूठ के ऊपर झूठ परोस रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: Basti DM ने प्रधान को बताया भ्रष्टाचारी, जूनियर अधिकारी ने उसे ही बना दिया ईमानदारी का ब्रांड एंबेसडर

यूपी चुनाव पर भी की बात

उत्तर प्रदेश के पिछले चुनावी नतीजों का जिक्र करते हुए अखिलेश ने कहा कि सपा को हर चुनाव में ज्यादा वोट मिले, लेकिन 2024 के उपचुनाव में सपा को 12 प्रतिशत और भाजपा को 77 प्रतिशत वोट मिले। उन्होंने दावा किया, प्रभु श्री राम ने समाजवादी पार्टी को आशीर्वाद दिया था, लेकिन भाजपा ने प्रभु श्री राम के गरीब लोगों की जमीन छीनी। गरीबों के साथ अन्याय हुआ। उन्होंने आरोप लगाया कि यूपी चुनाव जीतने के लिए बीजेपी ने कोई कसर नहीं छोड़ी।

इसे भी पढ़ें: सनातन धर्म की पांच ऐसी स्त्रियाँ जिनकी पवित्रता पर कभी नहीं उठा सवाल

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया NEWS CHUSKI के Facebook पेज को LikeTwitterInstagram पर Follow करना न भूलें...