देश अब नक्सलमुक्त: लोकसभा में अमित शाह का बड़ा ऐलान, राहुल गांधी पर साधा निशाना

amit shah loksabha maoist free india

नई दिल्ली: लोकसभा में सोमवार को देश को वामपंथी उग्रवाद से मुक्त कराने के मुद्दे पर नियम 193 के तहत चर्चा हुई। इस दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने लंबा संबोधन दिया और बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि देश अब नक्सलमुक्त हो गया है।

गृह मंत्री ने कहा, संविधान को निशाना बनाने वाले नक्सलियों के दिन अब लद गए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार ने नक्सलवाद के खिलाफ जो नीति बनाई, उसके सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं और अब देश के कई हिस्सों में नक्सल प्रभाव समाप्त हो चुका है।

राहुल गांधी पर साधा निशाना

अपने संबोधन के दौरान अमित शाह ने कांग्रेस नेता और विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर भी जमकर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी कई बार नक्सल समर्थकों के साथ दिखे हैं। गृह मंत्री ने कहा, राहुल गांधी कई बार नक्सली समर्थकों के साथ दिखे हैं। उन्होंने नक्सली समर्थकों के साथ मंच साझा किया और नक्सलवाद का समर्थन किया।

उन्होंने आगे कहा, नक्सली हिडमा को मारे जाने के खिलाफ हुए प्रदर्शन का वीडियो राहुल गांधी ने शेयर किया। अमित शाह ने यह भी कहा कि मनमोहन सिंह की सरकार में कांग्रेस नक्सलियों को बचाने में जुटी रही।

इसे भी पढ़ें: यूपी में 27 IPS अधिकारियों के तबादले, कई जिलों के SP- SSP बदले

नक्सलमुक्त भारत की ओर बढ़ता देश

गृह मंत्री ने सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि पिछले कुछ वर्षों में नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में काफी कमी आई है। सरकार ने विकास कार्यों के साथ-साथ सुरक्षा बलों की सख्त कार्रवाई से नक्सलवाद पर प्रभावी नियंत्रण पाया है। उन्होंने कहा कि अब देश के कोने-कोने में शांति और विकास की नई सुबह हो रही है।

अमित शाह के इस बयान के बाद लोकसभा में सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच जमकर वाक् युद्ध हुआ। विपक्षी सदस्यों ने गृह मंत्री के आरोपों का जवाब देने की कोशिश की, लेकिन स्पीकर ने चर्चा को नियमानुसार आगे बढ़ाया। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि राहुल गांधी और कांग्रेस अमित शाह के इन आरोपों पर क्या जवाब देते हैं।

इसे भी पढ़ें: द लर्निंग वर्ल्ड स्कूल का ब्रजेश पाठक ने किया भव्य उद्घाटन

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया NEWS CHUSKI के Facebook पेज को LikeTwitterInstagram पर Follow करना न भूलें...