Rajya Sabha Elections 2026: BJP ने 9 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की, नितिन नवीन को भी टिकट
Rajya Sabha Elections 2026: राज्यसभा चुनाव 2026 को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। नामांकन प्रक्रिया में महज एक दिन बचा है और इससे ठीक पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने 9 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है। पार्टी ने बिहार से नितिन नवीन को राज्यसभा भेजने का फैसला किया है। वहीं पश्चिम बंगाल से राहुल सिन्हा को उम्मीदवार बनाया गया है।
किन राज्यों से कौन
बीजेपी की ओर से जारी लिस्ट के मुताबिक:
बिहार से नितिन नवीन और शिवेश कुमार
असम से तेराश गोवाला और जेगेन मोहन
ओडिशा से मनमोहन सामल और सुजीत कुमार
छत्तीसगढ़ से लक्ष्मी वर्मा
हरियाणा से संजय भाटिया
पश्चिम बंगाल से राहुल सिन्हा
ये सभी नाम राज्यसभा चुनाव के लिए पार्टी के आधिकारिक उम्मीदवार होंगे।
BJP announces its candidates for the upcoming Rajya Sabha elections.
Nitin Nabin, Shivesh Kumar from Bihar.
Terash Gowalla, Jogen Mohan from Assam.
Laxmi Verma from Chhattisgarh.
Sanjay Bhatia from Haryana.
Manmohan Samal, Sujeet Kumar from Odisha
Rahul Sinha from West Bengal. pic.twitter.com/jM3afnPLLi— ANI (@ANI) March 3, 2026
उपेंद्र कुशवाहा भी होंगे एनडीए उम्मीदवार
राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा को एनडीए की ओर से राज्यसभा उम्मीदवार घोषित किया गया है। पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता नितिन भारती ने बताया कि एनडीए के शीर्ष नेतृत्व की सहमति से यह फैसला लिया गया है। कुशवाहा 5 मार्च को बिहार विधानसभा में नामांकन दाखिल करेंगे।
इसे भी पढ़ें: यूपी की ब्राह्मण राजनीति: इतिहास और वर्तमान संदर्भ
इन राज्यों में होगा चुनाव
निर्वाचन आयोग के मुताबिक, जिन राज्यों में राज्यसभा चुनाव होने हैं, उनमें शामिल हैं।
महाराष्ट्र (7 सीटें)
तमिलनाडु (6 सीटें)
बिहार (5 सीटें)
पश्चिम बंगाल (5 सीटें)
ओडिशा (4 सीटें)
असम (3 सीटें)
छत्तीसगढ़ (2 सीटें)
हरियाणा (2 सीटें)
तेलंगाना (2 सीटें)
हिमाचल प्रदेश (1 सीट)
16 मार्च को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक मतदान होगा, जबकि मतगणना उसी दिन शाम 5 बजे शुरू होगी।
नितिन नवीन ने कहा- बिहार के साथ हर रिश्ता खास
बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता नितिन नवीन ने टिकट मिलने के बाद कहा, होली का त्योहार बिहार आए बिना अधूरा है। घर पर, परिवार के साथ, अपने चुनाव क्षेत्र में, कार्यकर्ताओं और बिहार के लोगों के साथ होली मनाने का मजा ही कुछ और है। होली बुराई की हार और अच्छाई की जीत का प्रतीक है। बिहार अच्छाई और विकास की ओर बढ़े।
इसे भी पढ़ें: भगवा चोला छोड़ चटकीली साड़ी में दिखीं ममता कुलकर्णी
