रश्मिका-विजय कल उदयपुर में लेंगे सात फेरे, जानिए कितनी है कपल की नेटवर्थ और एज गैप
Rashmika Mandanna Vijay Deverakonda wedding: साउथ सिनेमा के सुपरस्टार रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा इन दिनों अपनी शादी की खबरों को लेकर सुर्खियों में हैं। दोनों 26 फरवरी को उदयपुर में शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। कपल ने सोशल मीडिया पर इस बात की जानकारी देते हुए बताया कि उन्होंने अपनी शादी को ‘द वेडिंग ऑफ विरोश’ नाम दिया है। यह नाम उनके फैंस ने ही दिया है। 24 फरवरी से दोनों के प्री-वेडिंग फंक्शन शुरू हो चुके हैं।
उदयपुर के लग्जरी होटल में होगी रॉयल शादी
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रश्मिका और विजय की शादी उदयपुर के आईटीसी होटल्स मेमेंटोज में होगी। दोनों रॉयल अंदाज में सात फेरे लेंगे। इसके बाद कपल एक ग्रैंड रिसेप्शन का भी आयोजन करेगा। फैंस को इस शादी का बेसब्री से इंतजार है और सोशल मीडिया पर लगातार दोनों को लेकर सर्च ट्रेंड कर रहा है।
कितनी है विजय देवरकोंडा की नेटवर्थ
विजय देवरकोंडा अपनी लग्जरी लाइफस्टाइल के लिए जाने जाते हैं। ‘अर्जुन रेड्डी’ फिल्म से पॉपुलैरिटी हासिल करने के बाद वह तेलुगु सिनेमा के सबसे महंगे एक्टर्स में गिने जाते हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, वह एक फिल्म के लिए करीब 15 करोड़ रुपये फीस चार्ज करते हैं। एक्टिंग के अलावा वह ब्रांड एंडोर्समेंट और सोशल मीडिया से भी अच्छी कमाई करते हैं। उनकी कुल संपत्ति 50 से 70 करोड़ रुपये के बीच बताई जाती है।

रश्मिका मंदाना की नेटवर्थ
रश्मिका मंदाना को ‘नेशनल क्रश’ के नाम से भी जाना जाता है। उन्होंने साउथ से लेकर बॉलीवुड तक अपनी मजबूत पहचान बनाई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनकी कुल संपत्ति करीब 60 से 70 करोड़ रुपये के आसपास है। वह एक फिल्म के लिए 4 से 8 करोड़ रुपये तक फीस लेती हैं। बड़े प्रोजेक्ट्स में यह फीस और भी ज्यादा होती है। एक्टिंग के अलावा उनकी कमाई का बड़ा जरिया ब्रांड एंडोर्समेंट है। वह बोट, कल्याण ज्वैलर्स, 7UP और मीशो जैसे ब्रांड्स से जुड़ी हैं। रश्मिका ने वीगन ब्यूटी कंपनी ‘प्लम’ में भी निवेश किया है।
इसे भी पढ़ें: 65 साल के हकीम 26 की लड़की से रचाई चौथी शादी
रश्मिका और विजय की उम्र में कितना है अंतर
रश्मिका मंदाना का जन्म 5 अप्रैल, 1996 को कर्नाटक के विराजपेट में हुआ था। वह फिलहाल 29 साल की हैं। उन्होंने 2016 में कन्नड़ फिल्म ‘किरिक पार्टी’ से डेब्यू किया था। वहीं, विजय देवरकोंडा का जन्म 9 मई, 1989 को हैदराबाद में हुआ। वह 36 साल के हैं और रश्मिका से करीब 7 साल बड़े हैं। विजय ने 2011 में तेलुगु फिल्म ‘नुव्विला’ से अपने करियर की शुरुआत की थी।
इसे भी पढ़ें: सनी लियोनी का दीवाना था आतंक का सरगना ओसामा बिन लादेन
