Basti News: दरोगा अजय गोंड की संदिग्ध मौत पर समाज ने उठाई CBI जांच की मांग, सरकार से लगाई गुहार
Basti News: उत्तर प्रदेश पुलिस के दरोगा अजय गोंड की रहस्यमय मौत ने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है। जनपद बस्ती के परशुरामपुर थाने में तैनात अजय गोंड का शव अयोध्या में सरयू नदी के तट पर बरामद हुआ, जिसके बाद से ही उनके परिवार और गोंड समाज में गहरा शोक और भारी आक्रोश व्याप्त है।
स्वर्गीय अजय गोंड को उनके विभाग में एक बेहद ईमानदार और जुझारू पुलिस अधिकारी के रूप में जाना जाता था। उनकी मौत की खबर मिलते ही समाज के लोगों में भय का माहौल है। परिजनों का आरोप है कि इस मृत्यु के पीछे कोई बड़ी साजिश हो सकती है, जिसे छिपाने की कोशिश की जा रही है। समाज के लोगों का कहना है कि एक जांबाज दरोगा का शव इस तरह नदी किनारे मिलना सामान्य घटना नहीं है।
CBI जांच की मांग पर अड़ा समाज
भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष रामू गोंड के नेतृत्व में गोंड समाज के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री को संबोधित करते हुए मांग की है कि इस पूरे प्रकरण की निष्पक्ष और पारदर्शी जांच केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) से कराई जाए। उनका मानना है कि स्थानीय पुलिस की जांच में निष्पक्षता को लेकर संदेह है और असली दोषियों को बचाने की कोशिश हो सकती है।
इसे भी पढ़ें: शूटर शोएब को बदमाशों ने गोलियां से भूना, CCTV खंगाल रही पुलिस
समाज की मुख्य मांगें
पूरे मामले की जांच तुरंत CBI को सौंपी जाए।
घटना की सत्यता सामने लाकर दोषियों को चिन्हित किया जाए।
दोषियों के खिलाफ कठोर दंडात्मक कार्रवाई हो ताकि भविष्य में किसी अधिकारी के साथ ऐसा न हो।
शोकाकुल परिवार को उचित सुरक्षा और न्याय प्रदान किया जाए।
इसे भी पढ़ें: संघ बीजेपी का निष्ठुर, निर्दई अमानवीय दर्शन
