UP Budget 2026-27: 9.12 लाख करोड़ में युवाओं को 10 लाख नौकरियां और बिना ब्याज लोन, जानें खास बातें

up budget 2026

UP Budget 2026-27: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 9 लाख 12 हजार करोड़ रुपए का भारी-भरकम बजट पेश किया है। यह बजट पिछले साल के मुकाबले 12 प्रतिशत बड़ा है। सरकार ने सुरक्षित नारी, सक्षम युवा, खुशहाल किसान और हर हाथ को काम के मंत्र के साथ प्रदेश को ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी बनाने की दिशा में कदम बढ़ाए हैं।

नौकरी और स्वरोजगार का पिटारा

युवाओं को साधने के लिए सरकार ने इस बजट में सबसे ज्यादा ध्यान दिया है।

10 लाख नौकरियां: सरकार ने आने वाले समय में प्रदेश में 10 लाख नए रोजगार सृजित करने का लक्ष्य रखा है।

ब्याज मुक्त लोन: ‘सीएम युवा उद्यमी योजना’ के तहत युवाओं को अपना बिजनेस शुरू करने के लिए 5 लाख रुपए तक का लोन मिलेगा, जिस पर न तो कोई ब्याज लगेगा और न ही किसी गारंटी की जरूरत होगी।

स्मार्ट यूपी: छात्रों को डिजिटल बनाने के लिए फ्री टैबलेट और स्मार्टफोन योजना के लिए 2374 करोड़ रुपए आवंटित किए गए हैं। साथ ही मेधावी छात्रों को स्कूटी देने के लिए 400 करोड़ रुपए रखे गए हैं।

up budget 2026

बेटियों की शादी अब और भी आसान

महिला सुरक्षा और उनके आर्थिक संबल के लिए सरकार ने एक ऐतिहासिक फैसला लिया है। अब मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत बेटियों की शादी के लिए दी जाने वाली सहायता राशि 51 हजार से बढ़ाकर सीधी 1 लाख रुपए कर दी गई है।

शिक्षा, स्वास्थ्य और खेती पर सबसे ज्यादा खर्च

योगी सरकार ने साफ किया कि विकास के असली पहिये यही तीन क्षेत्र हैं।

शिक्षा: बजट का 12.4% हिस्सा शिक्षा व्यवस्था को सुधारने और 3 नई यूनिवर्सिटीज बनाने पर खर्च होगा।

स्वास्थ्य: 6% हिस्सा स्वास्थ्य सेवाओं के लिए है, जिसके तहत प्रदेश में 16 नए मेडिकल कॉलेज खोले जाएंगे।

कृषि: किसानों की आय बढ़ाने के लिए बजट का 9% हिस्सा कृषि और उससे जुड़ी योजनाओं को समर्पित किया गया है।

इसे भी पढ़ें: भारत-अमेरिका व्यापार समझौते से तनाव में आ गए चीन,

सीएम योगी का दावा, बिना टैक्स लगाए तीन गुना बढ़ा बजट

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बजट पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि पिछले नौ सालों में यूपी का बजट तीन गुना से ज्यादा बढ़ चुका है। सबसे बड़ी बात यह है कि सरकार ने जनता पर कोई नया टैक्स नहीं लगाया है और राजस्व को भी मजबूत किया है। वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने 43 हजार करोड़ रुपए की नई योजनाओं के साथ विकास को रफ्तार देने का वादा किया है।

इसे भी पढ़ें: बाबरी का सपना देखने वालों से सीएम योगी की दो टूक

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया NEWS CHUSKI के Facebook पेज को LikeTwitterInstagram पर Follow करना न भूलें...