Basti News: लव जिहाद का घिनौना खेल, हिंदू बनकर 100 से ज्यादा लड़कियों को फंसाया, ब्लैकमेल कर देह व्यापार में धकेला
Basti News: जिले की पुलिस ने एक ऐसे अपराधी को गिरफ्तार किया है, जो अपनी पहचान छिपाकर मासूम लड़कियों की जिंदगी बर्बाद कर रहा था। मुख्य आरोपी अजफरुल हक उर्फ प्रिंस ने खुद को ‘हिंदू’ बताकर न केवल एक युवती का शारीरिक शोषण किया, बल्कि उसे देह व्यापार के दलदल में धकेलने की भी कोशिश की। पीड़िता की हिम्मत से इस पूरे गिरोह के काले कारनामों का कच्चा चिट्ठा सामने आया है।
कलावा और फर्जी नाम, झांसे की पूरी पटकथा
कलवारी क्षेत्र की रहने वाली पीड़िता बस्ती शहर के एक निजी अस्पताल में काम करती थी। जनवरी 2022 में उसकी मुलाकात ‘प्रिंस’ से हुई। आरोपी ने अपना असली नाम छिपाकर खुद को हिंदू बताया। भरोसा जीतने के लिए वह हाथ में कलावा पहनता था और हिंदू रीति-रिवाजों का ढोंग करता था। उसने पीड़िता को बेहतर नौकरी दिलाने का झांसा देकर उसका मोबाइल नंबर लिया और धीरे-धीरे उसे प्रेम जाल में फंसा लिया।
दुष्कर्म, ब्लैकमेलिंग और गैंगरेप की दर्दनाक दास्तान
आरोपी ने शादी का वादा कर युवती के साथ कई बार दुष्कर्म किया। हद तो तब हो गई जब पीड़िता शिकायत लेकर उसके घर पहुंची। वहां प्रिंस ने अपने भाई और सहयोगियों के साथ मिलकर पीड़िता के साथ गैंगरेप किया। पीड़िता ने आरोप लगाया कि उसके आपत्तिजनक वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल किया जाने लगा। जब भी वह विरोध करती, तो उसके भाई के अपहरण और परिवार को जान से मारने की धमकियां दी जाती थीं।

300 लड़कियों की जिंदगी पर था खतरा
पीड़िता के दावों ने पुलिस के भी होश उड़ा दिए हैं। युवती का कहना है कि आरोपी प्रिंस थाने का हिस्ट्रीशीटर है और उसका पूरा परिवार इस घिनौने काम में शामिल है। उसने अब तक लगभग 300 लड़कियों को इसी तरह झांसे में लिया है। आरोपी लड़कियों के आपत्तिजनक वीडियो बनाकर उन्हें नेपाल और देश के अन्य राज्यों में देह व्यापार के लिए बेच देता था।
इसे भी पढ़ें: ठाकुरगंज में घर के गेट को लेकर विवाद
सलाखों के पीछे पहुंचा मुख्य आरोपी
मामले की गंभीरता को देखते हुए कोतवाली पुलिस ने तत्परता दिखाई है। डिप्टी एसपी सत्येंद्र भूषण तिवारी ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर मुख्य आरोपी अजफरुल हक उर्फ प्रिंस सहित 8 लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है। प्रिंस को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश के लिए दबिश दी जा रही है।
पुलिस अब इस बात की गहराई से जांच कर रही है कि इस सिंडिकेट के तार और कहां-कहां जुड़े हैं और अब तक कितनी लड़कियां इस गिरोह का शिकार बनी हैं।
इसे भी पढ़ें: शिव मंदिर में तोड़फोड़ के बाद दो समुदायों के बीच झड़प
