स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने सीएम योगी को दिया 40 दिन का अल्टीमेटम, बोले- लखनऊ में करेंगे नकली हिंदू घोषित

swami avimukteshwaranand

Varanasi News: वाराणसी में शुक्रवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सामने दो बड़ी मांगें रखते हुए 40 दिन का अल्टीमेटम दिया है। उन्होंने कहा कि यदि सरकार गाय को ‘राज्यमाता’ घोषित नहीं करती और गोमांस के निर्यात पर पूर्ण प्रतिबंध नहीं लगाती, तो 10-11 मार्च को लखनऊ में होने वाले संत समागम में सीएम योगी को नकली हिंदू घोषित कर दिया जाएगा।

सरकार कर रही है परेशान, पुरानी और नई में फर्क नहीं

स्वामी ने आरोप लगाया कि सरकार उन्हें जानबूझकर परेशान कर रही है। उन्होंने कहा, 1966 जैसी स्थिति है, जब तत्कालीन सरकार ने करपात्री महाराज को परेशान किया था। आज सीएम योगी और उनके खास रामभद्राचार्य मेरे खिलाफ योजना बना रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि उनसे कहा गया था कि वे 24 घंटे में शंकराचार्य होने का प्रमाण दें, जो उन्होंने दे दिया है और सरकार ने उसे खारिज नहीं किया है।

गोमांस निर्यात का केंद्र क्यों है यूपी

स्वामी ने अपनी मांग को स्पष्ट करते हुए कहा, यह सिर्फ पद की लड़ाई नहीं, सनातन की आत्मा की रक्षा का सवाल है। उत्तराखंड ने राष्ट्रमाता और महाराष्ट्र ने राज्यमाता का दर्जा दिया, तो फिर भगवान श्रीराम-श्रीकृष्ण की धरती यूपी मांस निर्यात का केंद्र क्यों बनी हुई है? उन्होंने दावा किया कि भारत के कुल मांस निर्यात में यूपी की 40% हिस्सेदारी है और भैंस के मांस के नाम पर गोवंश के मांस का निर्यात हो रहा है।

इसे भी पढ़ें: आप इतनी सुंदर हैं कि आपकी वजह से ही पति को नौकरी पर रखा

अब असली और नकली हिंदू की बात

प्रयागराज में स्नान को लेकर हुए विवाद के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि अब वह मामला पीछे छूट गया है। अब बात असली हिंदू और नकली हिंदू की है। उन्होंने सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा, पिछली सरकार गौहत्या नहीं रोकना चाहती थी, इसीलिए गौ भक्तों पर गोली चलाई थी। आज जब हम आवाज उठा रहे हैं तो हमें परेशान किया जा रहा है। इसका मतलब है कि पुरानी और वर्तमान सरकार में कोई फर्क नहीं है।

इसे भी पढ़ें: फौजी की पत्नी होना साहस और खौफ का मिला-जुला अहसास

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया NEWS CHUSKI के Facebook पेज को LikeTwitterInstagram पर Follow करना न भूलें...