जिसका नमक खाते हैं, उसका अपमान नहीं सह सकता, सीएम योगी के समर्थन में जीएसटी अधिकारी का भावुक इस्तीफा
Ayodhya News: अयोध्या संभाग में तैनात राज्यकर (जीएसटी) विभाग के डिप्टी कमिश्नर प्रशांत कुमार सिंह ने मंगलवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने यह कदम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के समर्थन में उठाया है। इस्तीफा देने के बाद उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपनी पत्नी को फोन पर फूट-फूट कर रोते हुए दिख रहे हैं।
वीडियो में प्रशांत कुमार सिंह अपनी पत्नी से कहते सुनाई दे रहे हैं, हैलो… मैंने इस्तीफा दे दिया है। मुझे बर्दाश्त नहीं हुआ… जिसका नमक खाते हैं, उसका अपमान बर्दाश्त नहीं करता। मुझे ये सब बर्दाश्त नहीं हुआ। इसके बाद वह अपने ऑफिस में मौजूद सहकर्मियों से माफी मांगते हुए कहते हैं, मैं पत्नी से बात कर रहा था, मेरी दो बेटियां हैं। ऑफिस के लोग उन्हें सांत्वना देते नजर आए।
डिप्टी कमिश्नर को रोता हुआ देखकर आप लोगों को भी रोना आ जाएगा
उत्तर प्रदेश से एक और अफसर का इस्तीफा,
अयोध्या में GST के डिप्टी कमिश्नर प्रशांत कुमार सिंह ने मोदी–योगी के समर्थन में इस्तीफा दिया। कहा– स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद द्वारा CM योगी आदित्यनाथ पर की गई टिप्पणी से आहत हूं। pic.twitter.com/4CbOLLas6v
— Shahbaz Khan (@ShahbazKhan9050) January 27, 2026
प्रशांत कुमार सिंह ने अपना इस्तीफा उत्तर प्रदेश की राज्यपाल को भेजा है। दो पन्नों के इस्तीफे में उन्होंने लिखा है कि ज्योतिष्पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती द्वारा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणियों से वह गहराई से आहत हैं। उन्होंने स्पष्ट किया, मैं जिस सरकार का नमक खाता हूं, उसका अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकता। मुख्यमंत्री लोकतांत्रिक तरीके से चुने गए हैं और उनका अपमान मेरे लिए अस्वीकार्य है।
इसे भी पढ़ें: भारत का वो अनोखा गांव जहां सदियों से लिव-इन में रहते हैं जोड़े
इसे भी पढ़ें: यूपी ने बनाया फर्जी आंकड़ों का रिकॉर्ड
