KGMU डॉ. रमीज की क्राइम कुंडली आई सामने, लैपटॉप में जन्नत नाम का संदिग्ध फोल्डर
Lucknow News: किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) के डॉक्टर रमीजुद्दीन नायक से 48 घंटे की पुलिस रिमांड के दौरान हुई पूछताछ में चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। पुलिस और एसटीएफ (STF) की संयुक्त टीम ने रमीज से 120 से ज्यादा सवाल पूछे, जिसमें उसके डिजिटल डेटा ने उसके काले कारनामों की पूरी कहानी बयां कर दी है।
लैपटॉप में 13 साल का डिजिटल पाप
पुलिस ने रमीज की निशानदेही पर उसके घर से दो लैपटॉप और मोबाइल बरामद किए हैं।
जन्नत फोल्डर का सच: रमीज ने अपने लैपटॉप में जन्नत नाम से एक विशेष फोल्डर बना रखा था। इसमें दर्जनों हिंदू लड़कियों के नंबर, फोटो और वीडियो सुरक्षित रखे गए थे।
ब्लैकमेलिंग का खेल: दूसरे लैपटॉप से करीब 50 युवतियों के अश्लील वीडियो मिले हैं। सूत्रों के अनुसार, इन वीडियो का इस्तेमाल लड़कियों पर दबाव बनाने और उन्हें ब्लैकमेल करने के लिए किया जाता था।
कॉल गर्ल्स का डेटा: जांच में यह भी सामने आया है कि रमीज ने कॉल गर्ल्स की एक लंबी सूची तैयार कर रखी थी, जिसका इस्तेमाल वह कथित तौर पर धर्मांतरण के रैकेट में युवाओं को फंसाने के लिए करता था।

धर्मांतरण के सवालों पर साधी चुप्पी
पूछताछ के दौरान रमीज ने कई अहम बिंदुओं पर पुलिस को छकाया।
चैट और डेटा डिलीट: गिरफ्तारी से पहले रमीज ने अपने मोबाइल से कई चैट और संदिग्ध नंबर डिलीट कर दिए थे, जिन्हें अब फॉरेंसिक टीम रिकवर करने की कोशिश कर रही है।
साजिश पर खामोशी: जब महिला रेजिडेंट डॉक्टर पर धर्मांतरण का दबाव डालने और आगरा के डॉ. परवेज से कनेक्शन के बारे में पूछा गया, तो रमीज ने चुप्पी साध ली।
नेपाल सीमा का कनेक्शन: फरारी के दौरान वह किन लोगों की मदद से नेपाल सीमा तक पहुंचा और दिल्ली में किन दोस्तों ने उसे शरण दी, पुलिस अब उन मददगारों पर शिकंजा कस रही है।
इसे भी पढ़ें: राहुल गांधी को मिली दादा फिरोज गांधी की निशानी
मेडिकोज ग्रुप और नशे का जाल
जांच में सामने आया है कि रमीज मेडिकोज ग्रुप के जरिए मेडिकल छात्रों पर अपना प्रभाव जमाता था।
नशे की हालत में करतूतें: रमीज ने स्वीकार किया कि वह अक्सर नशे की हालत में आपत्तिजनक गतिविधियों को अंजाम देता था।
मददगारों के नाम: हालांकि उसने केजीएमयू के कुछ ग्रुप्स पर सीधा जवाब नहीं दिया, लेकिन उसने अपने तीन खास मददगारों के नाम जरूर उगल दिए हैं।
पुलिस ने रमीज के माता-पिता की भूमिका की भी जांच की है, हालांकि रमीज ने इसमें उनकी संलिप्तता से इनकार किया है। फिलहाल, 48 घंटे की रिमांड खत्म होने के बाद उसे वापस जेल भेज दिया गया है, लेकिन फॉरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद इस मामले में कई और बड़े लोगों के नाम सामने आने की उम्मीद है।
इसे भी पढ़ें: स्पा सेंटर में दिल्ली की युवती के साथ गैंगरेप का आरोप
