सैंतीस जिताएंगे सत्ताइस, अखिलेश यादव ने सभी सांसदों के साथ बैठक कर 2027 की तैयार की रणनीति

akhilesh yadav sp meeting

Lucknow News: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मंगलवार को सभी 37 सांसदों के साथ एक अहम बैठक की। इस बैठक का मकसद 2027 के विधानसभा चुनाव की रणनीति और तैयारियों पर मंथन करना था। अखिलेश यादव ने सांसदों से कहा कि उन्हें 2024 की तरह ही पूरी मुस्तैदी के साथ मैदान में उतरना है। उन्होंने जोर देकर कहा, हमें एसआईआर में पूरी ताकत से जुटना है और यह सुनिश्चित करना है कि एक भी समर्थक का वोट न कटने पाए। उन्होंने यह भी घोषणा की कि चुनावी घोषणापत्र जनपद स्तर पर बनेगा, जिसमें जनता के असली मुद्दों को शामिल किया जाएगा।

बैठक के बाद अखिलेश यादव ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक जोशीला पोस्ट भी किया, जिसमें लिखा, सैंतीस जिताएंगे सत्ताइस! हम मिलकर पीडीए सरकार बनवाएंगे, पीडीए का परचम पूरे देश में लहराएंगे।

बैठक के दौरान अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर कड़े हमले भी बोले। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा के शासन में संविधान खतरे में है, कानून का राज नहीं रह गया है और आरएसएस ने हमेशा लोकतंत्र के साथ नाइंसाफी की है। उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार के सारे रिकॉर्ड टूट गए हैं, सरकारी बजट की बंदरबांट हो रही है और हर वर्ग का अपमान हो रहा है।

इसे भी पढ़ें: बीजेपी विधायक ने कुमार विश्वास के पखारे पांव, अखिलेश यादव को लगी मिर्ची

अखिलेश यादव ने पार्टी कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि उन्हें जनता के सुख-दुख में साथ रहकर उनके मुद्दों के लिए लड़ना है। उन्होंने कहा, 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी और भाजपा की अराजकता से प्रदेश को मुक्त कराया जाएगा। सभी को न्याय और सम्मान मिलेगा।

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि भाजपा सरकार पीडीए (पिछड़ों, दलितों, अल्पसंख्यकों) के अधिकार छीन रही है और आरक्षण के साथ खिलवाड़ कर रही है। अखिलेश ने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर मजबूती से जुड़ने और 2027 की जीत के लिए तैयारी शुरू करने का आह्वान किया।

इसे भी पढ़ें: ISI ने लश्कर और ISIS का बनाया हाइब्रिड मॉड्यूल

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया NEWS CHUSKI के Facebook पेज को LikeTwitterInstagram पर Follow करना न भूलें...