मुलायम सिंह यादव के परिवार में तूफान, प्रतीक यादव ने की पत्नी अपर्णा यादव को तलाक देने की घोषणा

patik yadav divorce

Lucknow News: समाजवादी पार्टी के संस्थापक स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव के परिवार में एक बड़ा राजनीतिक और पारिवारिक विवाद सामने आया है। मुलायम सिंह यादव के बेटे और अखिलेश यादव के सौतेले भाई प्रतीक यादव ने सोशल मीडिया पर अपनी पत्नी अपर्णा यादव को तलाक देने की घोषणा कर दी है। यह मामला इसलिए भी चर्चा में है क्योंकि अपर्णा यादव पहले समाजवादी पार्टी में थीं, लेकिन बाद में भाजपा में शामिल हो गईं और फिलहाल यूपी राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष भी हैं।

प्रतीक यादव ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपर्णा यादव की एक तस्वीर शेयर करते हुए एक कड़ा बयान दिया। उन्होंने लिखा- मैं जल्द से जल्द इस मतलबी औरत को तलाक देने जा रहा हूं।उसने मेरे पारिवारिक रिश्ते खराब कर दिए। वह बस मशहूर और प्रभावशाली बनना चाहती है। मेरी मानसिक हालत बहुत खराब है और उसे कोई फर्क नहीं पड़ता… मेरा दुर्भाग्य था कि मैंने उससे शादी की।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Prateek Yadav (@iamprateekyadav)

कौन हैं प्रतीक यादव और अपर्णा यादव

प्रतीक यादव, मुलायम सिंह यादव और उनकी दूसरी पत्नी साधना गुप्ता के बेटे हैं। वे सक्रिय राजनीति से दूर रहते हैं और एक बिजनेसमैन हैं। अपने शानदार लाइफस्टाइल और लक्जरी कारों के कलेक्शन के लिए चर्चित रहते हैं। वहीं अपर्णा यादव पहले समाजवादी पार्टी में थीं, लेकिन बाद में भाजपा में शामिल हो गईं। वर्तमान में यूपी राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष हैं और चुनाव भी लड़ चुकी हैं। यानी वे सक्रिय राजनीति में हैं। प्रतीक और अपर्णा की एक बेटी भी है।

इसे भी पढ़ें: चीन में सरकार चाहती है बिना सुरक्षा के संबंध बनाएं कपल्स

इस मामले की जड़ें सिर्फ पारिवारिक नहीं, बल्कि राजनीतिक विभाजन में भी हैं। जहां प्रतीक यादव समाजवादी परिवार से ताल्लुक रखते हैं (हालांकि खुद राजनीति में नहीं हैं), वहीं उनकी पत्नी विपरीत दल भाजपा की सदस्य हैं। प्रतीक के बयान से साफ है कि दोनों के बीच रिश्तों में काफी खटास चली आ रही थी, जो अब सार्वजनिक हो गई है।

इसे भी पढ़ें: Gen-Z का क्रश बनीं सीमा आनंद

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया NEWS CHUSKI के Facebook पेज को LikeTwitterInstagram पर Follow करना न भूलें...